Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav की रिहाई के लिए जन अधिकार महिला परिषद ने मनाया धिक्कार दिवस

पटना, संवाददाता। जाप नेत्री रानी चौबे के नेतृत्व में आज जन अधिकार महिला परिषद द्वारा जाप सुप्रीमों पप्पू यादव की रिहाई के लिए आज पूरे बिहार में प्रदर्शन किया गया। Pappu Yadav की रिहाई और राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने कहा की जनता के नायक Pappu Yadav को गिरफ्तार करा सरकार ने बहुत ही घिनौना काम किया हैं। हमारी मांग है कि बिहार सरकार जननेता पप्पू जी की सकुशल रिहाई तुरन्त सुनिश्चित करें।

Read Also: ट्रेलर आउट : मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है ‘Jugnoo’

उन्होंने कहा कि आगर बिहार सरकार हमारी मांगें नहीं मानी तो महिला परिषद Pappu Yadav की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरेगी और बड़ा आंदोलन करेंगी । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आम आदमी के लिए टीका नहीं उपलब्ध करा रहीं हैं। आज गांवों में संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। लोग दवा, बेड और ऑक्सीजन के अभाव में अपना दम तोड़ रहें हैं। जो सरकार ऑक्सीजन नहीं दे पाए उसे धिक्कार हैं।

Get latest updates on Corona

रानी चौबे ने बताया कि Pappu Yadav ने लोगों की सेवा हर मुसीबत में की है। बिहार की आम जनता जब भी मुश्किल में पड़ी है, तब उनकी एक मात्र उम्मीद पप्पू यादव होते हैं। Pappu Yadav बिहार में सेवा की मिशाल बिना राजनीति के पेश करते रहे हैं, जिससे घबरा कर डबल इंजन की सरकार और राजीव प्रताप रूडी जैसे भ्रष्ट भाजपाई ने साजिश की है और उन्हें गिरफ्तार किया है।

जाप महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि जिस तरह से अपने ऑपरेशन के बाद भी मुसीबत में पड़ी जनता की मदद के लिए जान जोखिम में डाल कर Pappu Yadav ने सेवा की, वह राज्य सरकार के गले उतर नहीं रही। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जनता के पैसे से एम्बुलेंस की चोरी करने वाले राजीव प्रताप रूडी को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दे रखा है। Pappu Yadav पर यह कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित धिक्कार दिवस में सुप्रिया खेमका, पूनम झा, ज्योति , आशा देवी, सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.