lok nyay march
बिहार

रविवार को जाप निकालेगी “lok nyay march”- राघवेंद्र सिंह कुशवाहा

पटना,संवाददाता।जनता की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु 5 सूत्री मांगों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो)आगामी 13 जून को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर “lok nyay march“ निकालेगी। इस आशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 18 माह से स्कूल-कॉलेजों के बंद होने के बावजूद छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है।निजी स्कूल व कोचिंग की मनमानी तो और चरम पर है।पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं।पार्टी ने सरकार से सभी निजी स्कूल और कोचिंग को अभिभावकों से शुल्क नहीं लेने का निर्देश देने की मांग की है।

Read Also: डॉ.नम्रता आनंद बनीं “गो ग्रीन” की राष्ट्रीय सह प्रभारी

पार्टी में lok nyaay march में सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करने तथा निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने हेतु सख्त होने की मांग की जाएगी।किसानों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने की बात दोहराई गई है। करोड़ों छात्र और नौजवानों के बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार या तो उन्हें सरकारी नौकरी दे या उन्हें स्वनियोजित होने के लिए पर्याप्त ऋण दे, ऐसा नहीं होने की स्थिति में सभी बेरोजगारों को ₹5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देना सुनिश्चित करें।इन मांगों के साथ-साथ पार्टी अपने नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई भी चाहती है।

Get latest updates on Corona

श्री कुशवाहा ने कहा कि इन्हीं पांच मांगों के साथ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता 13 जून रविवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर हजारों की संख्या में “lok nyay march के माध्यम से अपना प्रदर्शन करेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.