covid vaccination
बिहार

मुख्यमंत्री ने कोविड टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर दी बधाई


कोविड टीकाकरण (covid vaccination in bihar)महाअभियान के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान प


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण (covid vaccination in bihar) महा अभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

Read Also: मंत्री मुकेश सहनी ने गंगा में मछली डाल कर प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण (covid vaccination in bihar) महा अभियान के तहत बिहार में 17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कोरोना टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों एवं खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.