भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रैवार्षिक चुनाव 2021- 2024 के परिणामों की घोषणा गत रविवार को देर रात्रि कर कर दी गई। परिणाम, वर्तमान मे...
बिहार

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रैवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित

पटना,संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रैवार्षिक चुनाव 2021- 2024 के परिणामों की घोषणा गत रविवार को देर रात्रि कर कर दी गई। परिणाम, वर्तमान में कार्यरत टीम सेवियर के पक्ष में रहा। इसकी जानकारी देते हुए पटना जोनल कमिटी के सचिव रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि जोनल कमिटी, पटना के टीम सेवियर के सभी 11 सदस्यों ने जीत हासिल की है।

 केंद्रीय कमिटी, पटना (बिहार-झारखंड) के टीम सेवियर के सभी 15 सदस्य भी विजयी घोषित किये गए हैं। इस त्रैवार्षिक चुनाव में तीन टीमें चुनाव लड़ रही थीं। टीम सेवियर ने मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर में भी 11-0 से विजयी पताका फहराया। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक तीन वर्षों पर भारतीय स्टेट बैंक, अधिकारी संघ का चुनाव होता है। केंद्रीय कमिटी, पटना के महासचिव अजीत मिश्रा और अध्यक्ष कमलाकर सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि वर्तमान केंद्रीय और जोनल कमिटी के निर्वाचित सदस्य  पूर्व की भांति अपने तमाम सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके अधिकारों के लिए सतत संघर्ष जारी रहेगा।

Read also- देश में ग्यारह सूर्य मंदिरों को पुरातत्ववेताओं ने खोजा,एक अभी भी है अज्ञात

जोनल कमिटी के अध्यक्ष विजय भारती ने जोर देकर कहा कि वर्ष 2020 और 2021 के कोरोना काल में जिस तरह से कमिटी ने व्यापक तौर पर सभी सदस्यों, उनके परिवार, रिश्तेदार और सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा की है तथा तकरीबन 20 मौकों पर संघ के कार्यालय में कोरोना टीकाकरण का सफल आयोजन किया है, यह सेवाभाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और यह निरंतर जारी रहेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.