पटना, संवाददाता। सामयिक परिवेश की राष्ट्रीय संचालन समिति और संपादक मंडल की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। मुख्य संपादक ममता मेहरोत्रा की अध्यता में आयोजित इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
बैठक में तय किया गया कि सभी राज्यों में नियमित आभासी व प्रत्यक्ष साहित्यिक गोष्ठियाँ आयोजित कर समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये। साथ ही नये रचनाकारों, पाठकों को पटल से जोड़ कर हिंदी व स्थानीय बोली/भाषा में साहित्य को समृद्ध किया जाये। पत्रिका के लिये अच्छी रचनाओं और बेहतर रचनाकारों तक पहुंच बनाई जाए, साथ ही नए रचनाकारों को सामयिक परिवेश का प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। सभी रचनाओं पर बेबाक समीक्षा की जाए ताकि रचनाओं का परिमार्जन,संशोधन संपादन सही तरीके से हो सके।
Read also-पुतिन ने किया युद्ध का एलान, यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू
इस बैठक में आगामी 16 मार्च को पटना में सामयिक परिवेश का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है।जिसमें सभी राज्यों से सदस्यों को आमंत्रित काया जाना है।एक गजल संग्रह के प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया है। इसमें नये और संस्था के बाहर के रचनाकारों को प्राथमिकता दी जानी है। इसके साथ ही स्वलिखित गजल गायन प्रतियोगिता के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में साहित्यिक गतिविधि से परे मूक पशुओं गाय, कुत्ते, बिल्ली आदि के भोजन, इलाज आदि के लिए एक हेल्पिंग ग्रुप की घोषणा की गई। बैठक में पत्रिका के चीफ एडिटर ममता मेहरोत्रा, भारती, वर्षा तिवारी, कीर्ति तिवारी, दिपांशु,प्रतिभा जैन,रजनी कई सदस्यों ने भाग लिया।