भारतीय फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाखी हेगड़े को इंटरनेशनल वूमेंस डे के अवसर पर 8 मार्च को मुंबई के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में मिड डे पावरफुल वूमन 2023 का अवार्ड मिला। पाखी को यह अवार्ड उनके अभूतपूर्व कार्य और पावरफुल व्यक्तित्व के लिए दिया गया। पाखी हेगड़े ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है, तो सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।
इसे भी पढ़े- IBFA: दुबई में 15 मार्च को सजेगी इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड की रंगीन शाम
पाखी ने इस अवार्ड को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक बुमरेंग शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘यह सम्मान पाना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। मैं अपना यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं, जो हमेशा अपने समाज और अपने देश की सेवा के लिए कार्यरत हैं। मैं अपने सभी चाहने वालों का भी दिल से आभार व्यक्त करती हूं।
इसे भी पढ़ें-अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत
आपको बता दें कि पाखी को यह सम्मान कई चुनिंदा महिलाओं के बीच दिया गया है। पाखी भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक एक विशेष पहचान रखती हैं। इसके अलावा पाखी हेगड़े का सिक्का टीवी में भी खूब चलता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक पाखी हेगड़े ने अपने कार्यों और ब्यूटी विथ ब्रेन से दुनिया को बताया है कि वे सच में वो देश की पावरफुल वूमन हैं। यही वजह है कि उन्हें मिड डे पावरफुल वूमन 2023 के अवार्ड से नवाजा गया। इसके लिए पाखी ने आयोजकों का शुक्रिया अदा भी किया।