डालमिया नगर, संवाददाता। रोहतास जिला के डालमियानगर क्वाटर बचाओ आंदोलन में आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने हिस्सा लिया। पीड़ितों से मुलाकात की और उनके दर्द को सुना समझा। जाप सुप्रीमो ने इन आन्दोलनरत लोगों को अपना समर्थन देने की घोषणा भी की।
मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि हार में किसान और मजदूर दोनों बर्बाद हो गए हैं। लाखों लोग पलायन कर रहे हैं। साजिश के तहत फैक्ट्रियाँ बंद की जा रही हैं। दलाल लूटने में लगे हैं। आखिर 4 -4 बार फैक्ट्री चल कर बंद क्यों हो गई? सोन नदी के अवैध दोहन से किसान बदहाल हो गए। दलाल नेता फॉर्च्यूनर पर चढ़ गए।
इसे भी पढ़ें- Ram Navami 2023 कब है रामनवमी ,जाने रामनवमी की पूजाविधि और इसके महत्व
उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति होती है किसान और मजदूर। लेकिन बिहार में ये दोनों शक्तिया कोलैप्स कर चुकी हैं। यहां के किसान बदहाल हैं और मजदूर पलायन कर चुके हैं। बिहार में मजदूर नहीं मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- डेंटल सर्जन डॉ. चंदन की पुस्तक का हुआ विमोचन
उन्होंने कहा कि माफिया कुछ नहीं है। नेता, सिस्टम और राइफल को पैर की धूलि समझता हूँ। इससे आम लोगों को डराया मत कीजिए। जस्टिस और न्याय के लिए हम संघर्ष करेंगे। इस लड़ाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत हम आगे बढ़ेंगे। इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना कर लड़ेंगे और जीतने के लिए लड़ेगे।




