विभिन्न पार्टियों के महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इ...
राजनीति

दर्जनों महिलाओं को पप्पू यादव ने दिलाई जाप की सदस्यता

पटना, संवाददाता। विभिन्न पार्टियों के महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जाप की सदस्यता कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। पटना शहर में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति होने से शहर में पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी। ये नारी शक्ति पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में राजनीतिक महिलाओं का पार्टी से जुड़ना हमारी उपलब्धि तो है ही, साथ ही हमें यह भी एहसास कराता है कि हम सही रास्ते पर हैं।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी हमेशा महिलाओं को प्रमुखता देती है। साथ ही पार्टी उनके उत्थान के लिए कार्यरत रहती है। सभी नई महिला सदस्यों को बहुत बधाई।

इसे भी पढ़ेंमणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करें केंद्र सरकार : राघवेन्द्र कुशवाहा

मौके पर सोनल सिंह, कंचन माला, सोफिया अख्तर,चांदनी सिंह,किरण चौधरी, सुनिता अग्रवाल, राजकंता राज, श्रुति सिंह ने आज जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया, प्रदेश सचिव रतिकांत सिंह, नीरज उर्फ़ ललन सिंह मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.