भोजपुरी लोकगायक गुंजन सिंह का नया गाना “पानी बिना मर जैतय किसान” लोगों को खूब पसंद आ रहा है।उनका यह गाना आज रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने लोक संगीत के माध्यम से किसानों की समस्याओं का जिक्र किया है।
इस गाने को उन्होंने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल Gunjan Singh Entertainment से रिलीज किया है। खेती – किसानी पर आधारित उनके इस गाने को क्रिटिक्स ने भी सराहा।इस गाने के म्यूजिक वीडियो में गुंजन सिंह के साथ उजाला यादव अभिनय करती नजर आई हैं।दोनों के अभिनय ने इस गाने को जीवंत बनाया है।
लिंक : https://youtu.be/aM0leQEUyD0
गाना “पानी बिना मर जैतय किसान” को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि हमारा देश खेती प्रधान है।हमारे किसान गांवों में रहते हैं और उनका मुख्य पेशा आज भी खेती है।आधुनिक युग में भी किसानों पटवन के लिए बारिश की उम्मीद करते हैं। ऐसे में जब बारिश नहीं होती है, तो किसान उदास और निराश हो जाते हैं।उनके अंदर एक द्वन्द्व चलता है।किसानों के पास खेती के अलावा और कोई संसाधन नहीं होता।
Read also- फिल्म गदर 2 के प्रीमियर पर पहुंचे सनी देओल के माता-पिता प्रकाश कौर और धर्मेंद्र
उन्होने कहा कि हम भी गाँव-जवार से आते हैं और किसान के बेटे होने की वजह से हम इस दर्द को समझते हैं। इसलिए आज हमने उनके दर्द को इस लोक गीत में पिरोया है। यह किसान भाइयों को समर्पित है, लेकिन यह गाना सबों के लिए है। मैं भोजपुरी संगीत प्रेमियों से आग्रह करता हूं कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
Read also-सनातन धर्म की सुंदरता की व्याख्या करेगी फिल्म ‘ बोलो हर हर शंभू ‘
आपको बता दें कि गाना “पानी बिना मर जैतय किसान” को गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है।गीतकार अमन अलबेला हैं और संगीतकार पप्पू भाई हैं।उजाला यादव इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।विशेष सहयोग तुषार सिंह का है।मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर है।संपादक प्रकाश प्रजापति है। निर्देशक सुशांत सिंह और कुमार चंदन है।परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।





Hi, Neat post. There’s an issue together with your site in internet explorer, might check
this? IE nonetheless is the marketplace chief and a good
portion of folks will leave out your wonderful writing because of this
problem.