बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के एक विवादास्पद बयान को लेकर कहा कि...
राजनीति

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपने पुत्र से सीखना चाहिए: विजय सिन्हा

आउटसोर्सिंग के जरिए हो रही नियुक्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप।

पटना, संवाददाता। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के एक विवादास्पद बयान को लेकर कहा कि ये लोग सनातन को अपमानित कर अपनी निरपेक्षता और तुष्क्तिकरण की राजनीति को पुष्ट करते हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंह को राष्ट्रीय जनता दल ने बेइज्जत कर बाहर निकाला था, बावजूद उस पार्टी के गुणगान करने में वह लगे हैं। भ्रष्टाचारियों से गलबहियां कर रहे। उन्होंने कहा कि इनसे अच्छा तो इनका पुत्र है, जो अपने स्वाभिमान को खातिर पद और सरकार को लात मार दिया। उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी व्यक्ति लज्जित होता है, लेकिन जब स्वभिमान ही नहीं तो उसका क्या।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार सरकार पर आउटसोर्सिंग से हो रही नियुक्ति को लेकर भारी गड़बड़ी होने का दावा किया। उन्होंने समाचार पत्र में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जब खुद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर रहे हैं तो बात साफ है। इसके बाद भी सीएम चुप हैं।

इसे भी पढ़ें-सनातन पर नरेंद्र मोदी और बीजेपी कर रही सियासत – पप्पू यादव
उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग से नियुक्ति में बड़ा घोटाला हो रहा है। विधानसभा में जिस तरह से आउटसोर्सिंग से नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है, हम मानते हैं कि वह पूरी तरह से गलत है। क्योंकि पहले ही उसे कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था, बावजूद इसके फिर से सरकार इस कंपनी को आउटसोर्सिंग का जिम्मा देकर कहीं ना कहीं नियुक्ति घोटाला करवाना चाह रही है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो समिति बनाई गई है, उसमे भी नियमों की अनदेखी की गई है।
मंत्री अशोक चौधरी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ये लोग सीएम के तोता है जो रटाया गया है, वह बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी या भ्रष्टाचारी के संगत में रहने वाले सही नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। समय आने पर जनता सबक सिखाएगी। सत्ता आने और जाने की प्रक्रिया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

9 Replies to “राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपने पुत्र से सीखना चाहिए: विजय सिन्हा

  1. I’m still learning from you, while I’m trying to reach my goals. I certainly liked reading everything that is written on your blog.Keep the stories coming. I enjoyed it!

  2. I’m curious to find out what blog platform you are working with? I’m experiencing some minor security issues with my latest website and I would like to find something more risk-free. Do you have any recommendations?

  3. Pretty great post. I just stumbled upon your blog and wanted to mention that I have truly loved surfing around your blog posts. After all I will be subscribing in your feed and I’m hoping you write again soon!

  4. Nearly all of the things you articulate is astonishingly appropriate and it makes me ponder the reason why I had not looked at this with this light previously. This piece truly did turn the light on for me personally as far as this particular topic goes. However there is one particular point I am not too comfortable with and while I make an effort to reconcile that with the main theme of the issue, permit me see what all the rest of your visitors have to point out.Well done.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *