छात्रों के लिए पढ़ाई जरूरी है। इस पर फोकस करना उनका पहला काम है। ये बातें बिहार लिटेरा पब्लिक स्कूल में छात्रों को डा. रश्मि कुमार ने कही।...
बिहार

पढाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी – डा. रश्मि कुमार

डा. रश्मी कुमार लिटेरा पब्लिक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों को कर रही थीं संबोधित

पटना, संवाददाता। छात्रों के लिए पढ़ाई जरूरी है। इस पर फोकस करना उनका पहला काम है। लेकिन इसके साथ साथ उन्हें अपने व्यवहारिक ज्ञान को भी बढाते रहना चाहिए, जो सहज ही उनको अपने परिवार और समाज से प्राप्त होता रहता है। ये बातें बिहार के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित लिटेरा पब्लिक स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज सेविका डा. रश्मि कुमार ने कही। स्कूल द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डा. रश्मि कुमार बच्चों का मनोबल बढ़ा रही थीं। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई करने के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनना जरूरी होता है। समाज आपको बपुत कुछ देता है, इसलिए आपकी जिम्मेदारी बी बनती है कि बड़े हो कर आप भी समाज को कुछ दें।

इस अवसर पर वहां उपस्थित सम्मानित अतिथि सुप्रसिद्ध गायिका पूनम ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ अपने अंदर के किसी एक गुण को विकसित करने की जरूरत है। ताकि समाज में उनकी अलग और विशेष पहचान बन सके।

इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित दर्शकों और श्रोताओं का मन मोह लिया। किसी ने अपने नृत्य से लोगों को मुग्ध किया तो किसी ने अपने मधुर आवाज से।

इसे भी पढ़ें –शिक्षा के साथ संस्कार देने को प्रतिवद्ध लिटेरा पब्लिक स्कूल ने मनाया मातृ दिवस

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संचालिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि लिटेरा पब्लिक स्कूल बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दने को प्रतिवद्ध है। स्कूल की ओर से एक निश्चित अंतराल पर अलग अलग गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाता रहा है ताकि बच्चों में एकस्ट्रा क्वालिटी डेवलप हो सके। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन भी दिया कि हर बच्चे के अंदर की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें विकसित करने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के सापन के पहले उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

12 Replies to “पढाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी – डा. रश्मि कुमार

  1. I carry on listening to the news bulletin lecture about receiving free online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you advise me please, where could i acquire some?

  2. Along with everything which seems to be developing throughout this particular area, many of your viewpoints are actually relatively stimulating. However, I appologize, because I do not subscribe to your entire theory, all be it refreshing none the less. It seems to me that your opinions are not entirely rationalized and in reality you are generally yourself not even wholly convinced of the assertion. In any case I did enjoy examining it.

  3. Do you mind if I quote a few of your posts as long as I provide credit and sources back to your weblog? My website is in the exact same area of interest as yours and my users would genuinely benefit from some of the information you provide here. Please let me know if this ok with you. Appreciate it!

  4. I like the valuable information you supply to your articles. I’ll bookmark your weblog and check again right here regularly. I am moderately certain I’ll learn many new stuff proper right here! Best of luck for the following!

  5. What i do not understood is in fact how you are no longer really much more well-liked than you may be now. You are so intelligent. You recognize therefore considerably in relation to this matter, produced me in my opinion imagine it from a lot of various angles. Its like women and men don’t seem to be involved except it¦s one thing to do with Lady gaga! Your personal stuffs excellent. Always care for it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *