पटना, संवाददाता। जीकेसी अफ्रीका के अध्यक्ष बनाए गए अभिषेक श्रीवास्तव। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपने को स्थापित कर रही संस्था ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) अब अफ्रीका तक अपनी पैठ बना चुकी है। हाल ही में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की घाना (अफ़्रीका) इकाई के लिए अभिषेक श्रीवास्तव (कुमासी,घाना) का मनोनयन किया गया है।
यह जानकारी जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने एक बातचीत में Xposenow.com को दी। उन्होंने बताया कि जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर ,ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की घाना (अफ़्रीका) इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अभिषेक श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया।

गौरतलब है कि जीकेसी में को मजबूती देने और इसका विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान को तेज किया गया है। इसी क्रम में देश- विदेश में योग्य अधिकारियों का मनोनयन जारी है। नूतन श्रीवास्तव (ग्वालियर) को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की मध्यप्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

भारतीय वायुसेना के सेवा निवृत्त अधिकारी संजय कुमार सिन्हा (नागपुर) को महाराष्ट्र प्रदेश जीकेसी के ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महाराष्ट्र प्रदेश जीकेसी के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय कामता प्रसाद की अनुशंसा पर की गई है।
इसे भी पढ़ें- विराट कायस्थ समागम में कायस्थ एकता की शक्ति दिखेगीः राजीव रंजन
इन मनोनयनों पर जीकेसी अधिकारियों और हर्ष जाहिर करते हुए नये पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया जिन देशों में हमारा संगठन अभी अभी गठित नहीं हुआ है हम जल्द ही उन देशों में भी अपने संगठन का विस्तार करेंगे।





You need to take part in a contest for one of the best blogs on the web. I’ll suggest this site!