भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक आज जारी किया गया। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैें...
बॉलीवुड

आ गया सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक

खेसारी ने अकेले इस फिल्म में कई किरदार निभाये हैं। राजाराम भी उनमें से एक है।

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक आज जारी किया गया। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस में उत्साह छा गया। फर्स्ट लुक मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में आउट किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने पत्रकारों के जरिए अपील की कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें। खेसारीलाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले।

फिल्म “राजाराम” को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
“राजाराम” एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसमें आने वाले परिवर्तन के साथ साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है। इस फ़िल्म में खेसारी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाये हैं। इन सभी के साथ साथ, एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है, जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनूठा और खास किरदार होने वाला है, यह प्रभावशाली होने के साथ साथ, दर्शकों को आकर्षित भी कर रहा है। इसका लुक, आउट होते ही, फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। इतनी सारी भूमिकाओं के बीच, श्री राम की भूमिका, को निभाना अपने आप में ही एक सराहनीय काम है।

इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के दमदार व्यक्तित्व और उनके अनूठे अभिनय की आभा पूरी फिल्म को खास बनाती है। भोजपुरी सिनेमा में इस तरह की फिल्म लंबे समय बाद आई है, जिससे दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि राजाराम मैंने निर्देशित किया है और खेसारीलाल यादव से इतने सारे किरदार पर काम करवाना मेरे लिए एक चैलेंज था, जिसमें मुझे बेहद मजा आया। अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आएगी, तब दर्शकों को भी खूब मजा आयेगा।

इसे भी पढ़ें-स्वीटी छाबड़ा बनी बनारस की पान,रीलिज के बाद टीजर हुआ वायरल

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता राहुल शर्मा भी प्रमुख किरदार में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनाई जा रही है और इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, केके गोस्वामी, विनोद मिश्रा, संजय महानंद, सुबोध सेठ, वीणा पाण्डेय, निशा तिवारी, अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म के निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस हैं। पोस्टर जारी करने के साथ साथ इस फ़िल्म के पहले गाने ,चुम्मा चुम्मा का प्रदर्शन किया गया।। यह गाना 9 अक्टूबर को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें-चाँद की चकोरी बन हाथ थामने आ गई अक्षरा सिंह

फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक स्थानों पर की गई है। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, जबकि डीओपी आरआर प्रिंस और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *