कायस्थों का सगठन चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर, प्रक्षेत्र पटना ने आज जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को सम्मानित किया। गौर...
राजनीति

चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर ने सम्मानित किया राजीव रंजन को

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर राजीव रंजन प्रसाद को सम्मानित करने का सिलसिला अब भी जारी।

पटना, संवाददाता। कायस्थों का सगठन चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर, प्रक्षेत्र पटना ने आज जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को सम्मानित किया। गौरतलब है कि जदयू के वरिष्ठ नेता, ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस के ग्लोबल अधयक्ष और कदम के राष्ट्रीय अधयक्ष राजीव रंजन को जदयू ने हाल ही में पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर ने यह सम्मान राजीव रंजन के आवास रॉयल गार्डेन में जाकर यह सममान प्रदान किया।

सम्मान के इस मौके पर संस्था के सचिव राकेश रंजन ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थ शिरोमनी राजीव रंजन ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे समाज को राजनीति स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन एक शालीन लेेकिन तार्किक प्रवक्ता हैं। अपनी बात रखने की इनकी ओजस्वी शैली के आगे इनके विरोधी बंगले झांकने लगते हैं। इनका धैर्य कमाल का है, इनकी शांति और शालीनता डिबेट को गरीमा प्रदान करती है। सभी चैनलों के लिए ये पार्टी के लिए पहले च्वाइस होते हैं।

राकेश रंजन ने कहा कि राजीव रंजन जी यह पद काफी पहले मिल जाना चाहिेए था लेकिन देर से ही सही लेकिन जदयू ने यह सही फैसला लिया है, इसके लिए जदयू पार्टी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया और आभार भी प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें-जदयू कार्यकारिणी की बैठक विधान सभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा -मनोज लाल दास मनु

अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से सम्मानित होने के बाद राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बड़े बड़े सम्मानों के बीच यह सम्मान मेरे लिए खास इसलिए है कि यह मुझे अपने समाज से मिला है। आज कायस्थ समाज को कायस्थ नेता की जरूरत है। ठीक इसी प्रकार कायस्थ नेता को समाज के समर्थन की जरूरत है।उन्होंने चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर का आभार प्रकट किया और सम्मानित करने आए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।

इसे भी पढ़ें-जानें क्या कहती है जन सुराज पार्टी की कुंडली

सम्मान के इस अवसर पर चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर के सचिव राकेश रंजन, सुधीर कुमार दयाल, उपाध्यक्ष, नीरज सिन्हा संयुक्त सचिव (दक्षिणी भाग) राजू श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (पूर्वी भाग) भानु प्रताप सिन्हा, संयुक्त सचिव (मध्य भाग) समीर कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संरक्षक डॉ राजेश सिन्हा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, निखिल रंजन, प्रणय कुमार, ऋषि राज, प्रीयदर्शी हर्षवर्धन एवं रवि सहाय, सहायक सचिव चित्रगुप्त महापरिवार आशियाना नगर प्रक्षेत्र सह प्रदेश उपाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बिहार पटना, आशुतोष बृजेश, रवि शंकर सिन्हा, सुमित कुमार सिन्हा, दिवाकर कुमार राजू, राजीव रंजन कुमार सहित जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक सहित कई जीकेसियन मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *