भोजपुरी सिनेमा की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) मुंबई में बड़े ही भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। इ...
बॉलीवुड

भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड – पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो अंजना सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

निशांत उज्जवल की फ़िल्म माई प्राउड ऑफ भोजपुरी बनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म।उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कर कमलों से हुआ 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का भव्य उद्घाटन।


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) मुंबई में बड़े ही भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। इस समारोह का विधिवत उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। कार्यक्रम में उनके साथ पद्मभूषण उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा संरक्षक टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, अभिनेता कुणाल सिंह, और बिहार के माननीय विधायक विनय बिहारी भी मौजूद रहे।
अवॉर्ड समारोह के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने मंत्री का स्वागत करते हुए भोजपुरी सिनेमा के प्रति उनके समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा, “नंदी जी हमेशा भोजपुरी कलाकारों और पूर्वांचल के लोगों का समर्थन करते हैं। उनका यहां आना पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा है।”

सर्वश्रेष्ठ फिल्म और प्रमुख अवॉर्ड्स-
1.सर्वश्रेष्ठ फिल्म (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी)- निशांत उज्जवल
2.सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष)- दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (जान लेबू का)

3.सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला)-प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी)

4.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल)-पवन सिंह (बेवफ़ा सनम)
5.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फीमेल)-अंजना सिंह (सिंह साहब द राइजिंग)

6.सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता- यश कुमार
7.सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री-काजल यादव
अन्य प्रमुख पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-राजकुमार आर. पांडेय (इश्क) सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक-रजनीश मिश्रा (विवाह 3)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अवधेश मिश्रा (विवाह 3)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-निशा तिवारी (दाग एगो लांचन)
सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका-जे. नीलम (सेनूर)
सर्वश्रेष्ठ कहानी-अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01) सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक-दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का) सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर-संजय कोर्वे (जान लेबू का)

लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष पुरस्कार
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-अरशद अशफाक खान
इसके अतिरिक्त शेष पुरस्कार-प्रदीप सिंह, रितेश पांडे, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया) सेनूर और एक दिन की सास जैसी फिल्मों को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की श्रेणी में विशेष सम्मान दिया गया। यह समारोह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से जगमगा उठा। तो कलाकारों ने भी अपने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से इस शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन, संस्कृति और सिनेमा का शानदार संगम देखने को मिला। उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने वक्तव्य में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को और ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें- बिहार के डा. देवव्रत को मिला क्लिनिकल अवार्ड एवं चेयरपर्सन सम्मान

यह अवॉर्ड समारोह भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच है। यह न केवल कलाकारों के काम को सराहता है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाता है।19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड ने इस बार भी अपने ऐतिहासिक आयोजन से यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य उज्जवल है और यह अपने दर्शकों के दिलों में हमेशा जगह बनाए रखेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

27 Replies to “भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड – पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो अंजना सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

  1. Good day very cool site!! Guy .. Beautiful .. Wonderful .. I’ll bookmark your website and take the feeds additionally…I am glad to seek out numerous helpful information right here in the submit, we need develop extra strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .

  2. I like what you guys are up too. Such intelligent work and reporting! Carry on the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my web site 🙂

  3. I’m really enjoying the design and layout of your site. It’s a very easy on the eyes which makes it much more pleasant for me to come here and visit more often. Did you hire out a developer to create your theme? Fantastic work!

  4. whoah this weblog is great i love studying your articles. Stay up the great paintings! You recognize, a lot of individuals are looking round for this info, you can help them greatly.

  5. Hey! Quick question that’s completely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My site looks weird when browsing from my apple iphone. I’m trying to find a template or plugin that might be able to resolve this issue. If you have any suggestions, please share. Many thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *