बिहार के जमुई में 27 अप्रैल को कायस्थ महाकुंभ होने जा रहा है। इसका आयोजन कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जमुई...
बिहार

समाज को एकजुट करना और एकजुटता का एहसास कराना कायस्थ महाकुंभ का मकसदः राजीव रंजन

जमुई में 27 अप्रैल को होगा कायस्थ महाकुंभ। जुटेंगे जिले भर से कायस्थ। जीकेसी कर रहा है आयोजन। चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन की कोशिश। राजनीति में हिस्सेदारी का हो सकता है दावा।

पटना, संवाददाता। बिहार के जमुई में 27 अप्रैल को कायस्थ महाकुंभ होने जा रहा है। इसका आयोजन कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जमुई जिला इकाई कर रही है। इस महाकुंभ के बहाने चुनाव से पूर्व कायस्थ समाज अपनी शक्ति आजमाना और दिखाना चाहता है। इस महकुंभ की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।

जिले भर के कायस्थ सहित प्रदेश के बाहर से भी कुछ कायस्थ इस महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं। जीकेसी के ग्लोबल स्तर के पदाधिकारी भी इसमें आमंत्रित किये गए हैं। संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय उपाधयक्ष डा. नम्रता आनंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान सहित कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति की सहमती मिल चुकी है।

याद किया जाएगा कायस्थ विभूतयों को

कार्यक्रम के मकसद को लेकर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन कहते हैं कि कायस्थ समाज को एकजुट करना और इस एकजुटता का एहसास कराना हमारा मकसद है। ऐसे कार्यक्रम के अवसर पर हम अपने विभूतियों को याद करते हैं और नई पीढी को उनसे अवगत कराते हैं। कार्यक्रम को लेकर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक बहुत ही उत्साहित हैं। वो कहते हैं कि इस महाकुंभ के बहाने हम अपनी उपस्थिति दिखाएंगे। जिले में कायस्थ समाज की जनसंख्या का एहसास राजनीतिक पार्टियों को भी कराएंगे। श्री अभिषेक कहते हैं कि अब कायस्थ समाज किसी भी तरह की राजनीतिक या सामाजिक उपेक्षा बरदास्त करने के मूड में नहीं है।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि जमुई जिला इकाई अच्छी तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम तो एक संकेत और शुरुआत मात्र है। जीकेसी को अभी बहुत कुछ करना है। हम ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा और एकता को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम अपने लोगों को नौकरी या सरकारी नौकरी की मानसिकता से बाहर निकाल कर उनमें वैचारिक परिवर्त्तण चाहते हैं। हम उनको नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाना चाहते हैं। संगठन के इन मकसदों को लेकर ऐसे कायर्क्रम लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- महादेवी वर्मा साहित्यिक जगत की एक अमूल्य धरोहर-राजीव रंजन

कायस्थ महाकुंभ में बच्चों के लिए होंगे मनोरंजक कार्यक्रम

(जमुई में जनसंपर्क करते जीकेसी अधिकारी )

कार्यक्रम को लेकर जीकेसी जमुई के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है। जिले के कायस्थों के लिए यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। लोग-बाग देखेंगे कि हम भी एकजुट हो सकते हैं, रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला इकाई द्वारा मैट्रोमोनियल प्लेटफॉर्म पहले से ही चलाया जा रहा है। अपने युवाओं को नौकरी और व्यापार के लिए जरूरत पड़ने पर संगठन मार्गदर्शन भी देता है। इस कार्यक्रम के जरिए हम बच्चों और महिलाओं को भी संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि कायस्थ महाकुंभ में बच्चों के लिए क्वीज,पेंटिंग्स सहित कुछ गेम्स का आयोजन भी किया जाना है।

राकेश मणि, सत्येंद्र शंकर प्रसाद, आनंद कुमार अमबस्टा, संजीव सिन्हा, विवेक कुमार लकी सहित संगठन के कई जिला पदाधिकारी कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और दो माह पहले से जिले भर में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चला रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ऐन चुनाव के पहले जमुई कायस्थ महाकुंभ के बहाने कायस्थ संगठन जीकेसी अपना शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक हिस्सेदारी में अपना हक जताना चाह रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

18 Replies to “समाज को एकजुट करना और एकजुटता का एहसास कराना कायस्थ महाकुंभ का मकसदः राजीव रंजन

  1. What i do not realize is in truth how you’re not really a lot more neatly-favored than you might be right now. You’re so intelligent. You realize therefore considerably with regards to this matter, produced me individually imagine it from so many numerous angles. Its like women and men are not fascinated except it’s something to accomplish with Lady gaga! Your personal stuffs great. Always care for it up!

  2. You can definitely see your skills within the work you write. The arena hopes for even more passionate writers like you who aren’t afraid to say how they believe. All the time go after your heart.

  3. I intended to create you one little bit of note in order to thank you so much as before for your personal superb strategies you have provided on this website. It was surprisingly generous with people like you to allow without restraint what exactly a number of us would’ve advertised as an electronic book to earn some profit for their own end, chiefly given that you could possibly have tried it in case you wanted. The principles as well served as the good way to realize that most people have the identical interest the same as mine to realize significantly more around this problem. I am sure there are thousands of more enjoyable times in the future for those who scan through your site.

  4. You actually make it appear so easy with your presentation however I to find this topic to be actually something which I believe I would by no means understand. It seems too complicated and very wide for me. I’m having a look forward for your next publish, I will try to get the dangle of it!

  5. I would like to thnkx for the efforts you’ve put in writing this website. I am hoping the same high-grade website post from you in the upcoming as well. Actually your creative writing skills has encouraged me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings rapidly. Your write up is a good example of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *