महिलाओं के हक में लगातार काम कर रही संस्था चंडी वाहिनी की पटना जिला अध्यक्ष ललिता देवी को बनाया गया। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी श...
बिहार

चंडी वाहिनी संस्था की पटना जिला अध्यक्ष बनी ललिता देवी

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। महिलाओं के हक में लगातार काम कर रही संस्था चंडी वाहिनी के पटना जिला अध्यक्ष ललिता देवी को बनाया गया। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी शिवम् जी सहाय ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि चंडी वाहिनी की संस्थापिका-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पणा बाला ने संस्था कार्यालय में ललिता देवी को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर कर स्वागत की और उन्हें पटना जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्री सहाय ने बताया कि राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की संस्थापिका-सह-सचिव अर्पणा वाला ने उक्त अवसर पर उस क्षेत्र में एक “सिलाई केन्द्र” और एक “विद्यालय” प्रारम्भ करने की घोषणा भी की।

मौके पर “चंडी वाहिनी” के पटना जिला अध्यक्ष मनोनीत होने वाली ललिता देवी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मैं “चंड़ी वाहिनी” के नियमावली के अनुरूप संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में और साथ ही इसके उद्देश्य और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंने संगठन और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने उपर भरोसा जताने और नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी कायस्थ महाकुंभ ने तोड़ा मिथ, दिखी एकजुटता, किया शक्ति प्रदर्शन

श्री सहाय ने बताया कि उक्त अवसर पर “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यशील इकाई “पर्यावरण संरक्षण फोरम “की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला पाण्डेय एवं मंजू देवी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आध्यात्मिक ज्ञान से सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर चंडी सेना लगातार काम कर रही है। संगठन का मकसद हिंदू संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता को भी बढ़ावा देना है। समाज में महिलाओं को स्वाभिमान,आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए प्रेरित करने के लिए संस्था संकल्पित है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

12 Replies to “चंडी वाहिनी संस्था की पटना जिला अध्यक्ष बनी ललिता देवी

  1. When I originally commented I clicked the “Notify me when new comments are added” checkbox and now each time a comment is added I get several e-mails with the same comment. Is there any way you can remove people from that service? Bless you!

  2. Unquestionably believe that that you stated. Your favourite justification appeared to be on the web the simplest thing to take into account of. I say to you, I definitely get annoyed at the same time as other folks think about concerns that they just do not understand about. You controlled to hit the nail upon the top as smartly as outlined out the entire thing without having side-effects , people could take a signal. Will probably be again to get more. Thank you

  3. This blog is definitely rather handy since I’m at the moment creating an internet floral website – although I am only starting out therefore it’s really fairly small, nothing like this site. Can link to a few of the posts here as they are quite. Thanks much. Zoey Olsen

  4. I have been exploring for a little for any high quality articles or blog posts on this kind of area . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this site. Reading this information So i am happy to convey that I’ve a very good uncanny feeling I discovered just what I needed. I most certainly will make sure to don’t forget this website and give it a look on a constant basis.

  5. It’s actually a cool and helpful piece of information. I’m glad that you just shared this useful information with us. Please stay us up to date like this. Thanks for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *