जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जातियों के विकास के लिए बने राज्य आयोग क...
बिहार

राजीव रंजन को मिला सरकार में नया पद, कायस्थों ने जताया CM का आभार

उच्च जातियों के विकास के लिए बने राज्य आयोग के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन। तीन साल के लिए हुई नियुक्ति। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस सहित पूरा कायस्थ समाज में हर्ष, किया आभार प्रकट।

पटना, संवाददाता। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जातियों के विकास के लिए बने राज्य आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस बावत बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 मई को एक अधिसूचना निर्गत कर दी है। वह प्रभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।

राजीव रंजन प्रसाद की इस नियुक्ति के बाद प्रदेश के कायस्थ समाज में विशेष खुशी देखी जा रही है। राजीव रंजन प्रसाद को भी लगातार बधाइयां मिल रही है। इस सूचना के मिलते ही जीकेसी की अलग अलग इकाइयों ने बैठक कर राजीव रंजन प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और बिहार सरकार और खास कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।

जीकेसी की एक बैठक कर जीकेसियन ने सीएम का आभार प्रकट किया

एक बैठक में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कायस्थों को लेकर जदयू की पहल सराहनीय है, हम जीकेसी बिहार प्रदेश की ओर से उनको धन्यवाद देते हैं। जीकेसी प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा वर्षों से राजीव रंजन प्रवक्ता की हैसियत से पार्टी का पक्ष गंभीरता से रखते रहे हैं। उन्हें ऐसे पद पहले ही मिल जाना चाहिए था। लेकिन कोई बात नहीं, सरकार और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का हमारा आभार। जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान ने कहा कि कायस्थ नेताओं के लिए जदयू का देर से उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है। यह पहले हो जाना चाहिए था। मुकेश महान ने कहा कि राजीव रंजन जी का राजनीतिक अनुभव बहुत लंबा है। वो राज्यसभा या मंत्री पद के हकदार हैं। हम कायस्थ समाज जदयू पार्टी से उम्मीद करते हैं कि उनका ये हक भी पार्टी जल्द ही देगी। जीकेसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और बिहार प्रदेश लीगल सेल के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन प्रियदर्शी ने भी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है और कहा है कि पार्टी में कायस्थ नेताओं के लिए और जगह बननी चाहिए। इन दोनों ने भी उम्मीद जताई है कि सरकार में जदयू की ओर से कम से कम एक मंत्री तो होना ही चाहिए।

जीकेसी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन को उच्च जाति के लिए बने आयोग का सरकार द्वारा उपाध्यक्ष बनाये जाने का हम स्वागत करते हैं और बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हम आभार प्रकट करते हैं।

इसे भी पढ़ें – भारत में अब नहीं बिकेंगे तुर्किये के सेव , अब बॉलीबुड से बहिष्कार की उम्मीद

उधर राजीव रंजन को लगातार नये पद के लिए बधाइयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में बेगुसराय (रानी) से शैलेश चंद्र रूखैयार उर्फ रतन, jksinha.in के संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, जीकेसी के संजीव कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल दास, राकेश मणि, दिवाकर रविश, सुभाषिनी स्वरूप, शशि भूषण कर्ण, प्रमोद सिन्हा, अमित प्रकाश, राकेश कुमार, आशुतोष ब्रजेश, सरोज सिन्हा, आलोक वर्मा, निलेश वर्मा, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, हर्षवर्धन, जितेन्द्र राज, धनंजय कुमार, दिवाकर कुमार, रविन्द्र किशोर, कुमार अमिताभ, निलेश रंजन, रवि सहाय, औरंगाबाद से कमल किशोर, जहानाबाद से बिन्दु भूषण प्रसाद, जीकेसी संगठन सचिव बलिराम श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार, रविशंकर प्रसाद सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, शिशीर कुमार लाल,राम कुमार प्रसाद,उत्तर प्रदेश से नवीन कमार, सहित कई जीकेसियन शामिल हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

11 Replies to “राजीव रंजन को मिला सरकार में नया पद, कायस्थों ने जताया CM का आभार

  1. Thanks for another magnificent post. The place else may just anybody get that kind of information in such a perfect way of writing? I have a presentation subsequent week, and I am at the search for such information.

  2. Howdy this is kinda of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding experience so I wanted to get guidance from someone with experience. Any help would be greatly appreciated!

  3. Excellent blog here! Also your site loads up very fast! What web host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my web site loaded up as fast as yours lol

  4. Howdy very nice website!! Man .. Beautiful .. Wonderful .. I will bookmark your website and take the feeds also?KI’m satisfied to find numerous useful information right here within the submit, we need work out more strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *