Skip to content
Friday, September 11, 2026
XPOSE NOW
  • राजनीति
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • इंटरव्यू
  • धर्म-ज्योतिष
  • स्पोर्ट्स
  • बॉलीवुड
  • अन्य
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • फोटो/कार्टून गैलरी
    • विमर्श
Patna's women celebrating International Women's Day
Breaking News

International Women’s Day: 30 महिलाओं को मिला कर्मयोगी महिला सम्मान

Posted on March 6, 2021March 6, 2021 Author admin Comments Off on International Women’s Day: 30 महिलाओं को मिला कर्मयोगी महिला सम्मान

पटना सिटी,06 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक- सांस्कृतिक संस्था ‘नई दिशा परिवार’ की ओर से बेलवरगंज, पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में सम्मान समारोह-सह- गोष्ठी समारोह पूर्वक संपन्न हुई। समारोह का उद्घाटन श्री नंदकिशोर यादव, सभापति, याचिका समिति, बिहार विधान सभा ने किया। पद्मश्री डॉ० शांति जैन, अतिथि के रूप में शिशिर कुमार, दूरदर्शन, पटना के कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर, आयुक्त, नि: शक्ततता डॉ० शिवाजी कुमार एवं डॉ० दिवाकर तेजस्वी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ० किरण घई सिन्हा ने की।


अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया तथा आभार ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। 6 वर्षीय उजाला राज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की रक्षा के साथ साथ महिलाएं देश का प्रतिनिधित्व भी कुशलता से कर रही है। आदि काल से ही महिलाएं सशक्त रही है यही वजह है कि देश की आधी आबादी साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीतिक, समाजसेवा, शिक्षा, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तो नारी नित्य, हर क्षण पूजनीय है। परिवार टूट रहे हैं। उन्हें बचाने में महिलाओं को पहल करनी होगी। डॉक्टर शांति जैन एवं डॉ किरण घई सिन्हा ने नारी चेतना पर अपनी कविता के साथ सारगर्भित व्याख्यान दिए। स्वाधीनता आंदोलन में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कवयित्री डॉ० सुभद्रा कुमारी चौहान ने लिखा है- ‘सबल पुरुष यदि भीरू बनें तो / हमको दो वरदान सखि/ अबलाएं उठ पड़े देश में/ करे घमासान सखि/।


इस अवसर पर 30 महिला कर्मयोगियों को शॉल, प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ० किरण घई सिन्हा- राजनीति, पद्मश्री डॉ० शांति जैन- साहित्य, श्रीमती शिवानी रॉय- शिक्षा, डॉ० उषा कुमारी- चिकित्सा, डॉ० रचना कुमारी- चिकित्सा, सोनाली कुमारी- शिक्षा, श्रीमती चिंकी कुमारी- समाजसेवा, श्रीमती लीनाप्रकाश- समाजसेवा, श्रीमती वंदना झा- शिक्षा, सविता कुमारी- पत्रकारिता, श्रीमती उर्मिला मिश्रा- संगीत, वागीशा झा- संगीत, अभिलाषा सिन्हा- संगीत, विना मानवी- समाजसेवा, डॉ० मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’- शिक्षा, साहित्य, रितु कुमारी- समाजसेवा, महजवीं- समाजसेवा, राजनीति, ज्योति कुमारी सिन्हा- राजनीति, डॉ० नम्रता आनंद- समाजसेवा, सम्पन्नता वरुण- हिंदी साहित्य, अनामिका कुमारी- समाजसेवा, लाडो बानी पटेल- अभिनय, रागिनी पटेल – समाजसेवा, डॉ० कहकशा नाज- चिकित्सा, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव- समाजसेवा, श्रीमती मौसम शर्मा- नृत्य, निर्देशन, नीलिमा सिन्हा- समाजसेवा, हेलन पाल, डाक्टर रेनू सिंह, श्रीमती रेभा बल्लभ जी। इस अवसर पर कार्यक्रम को लेकर ऋतुराज, मुकेश वर्मा, मोहित, कौशल, सन्नी, सपना, रविंद्र कुमार जी, देवेन्द्र, मनोज गुप्ता, कुमार पंकज सिन्हा, मुकेश मिश्रा, नीता सिन्हा, अनामिका, विकास, ओमप्रकाश, अतीश, , आदि सक्रिय रहें।

Tagged happy international women's day, international women's day, international women's day 2020, international women's day 2021 theme, international women's day details, international women's day in india international women's day theme 2019 international women's day details, international women's day logo, international women's day speech, international women's day theme 2021, international women's day wishes, international womens day in patna, international womens day quotes, international womens day theme, is today international women's day, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
admin

Related Articles

Breaking News

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए आवंटन “अभूतपूर्व” रहा है : मोदी

Posted on February 23, 2021February 23, 2021 Author admin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बजट आवंटन केवल एक उत्प्रेरक है और इसके लिए सभी हितधारकों को एक साथ आने की आवश्यकता होगी।उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किया गया आवंटन अभूतपूर्व […]

फतुहा में आरआरबी में हुई धांधली के खिलाफ बिहार बंद बेअसर रहा । वहीं कुछ दुकानें स्वत: बंद रही। दूसरी ओर खुसरूपुर में राजद समर्थकों ने...
Breaking News विमर्श

आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा परिणाम पर कोहराम के बाद अभिभावकों की प्रतिक्रिया

Posted on January 28, 2022January 28, 2022 Author Xpose Now Desk

आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा परिणाम के बाद जिस प्रकार छात्रों के बीच नाराजगी, उग्र प्रदर्शन और उहापोह में बिहार बंद से तनातनी की स्थिति बनी, उससे अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों की नींद भी उचट गई है। ऐसे में xposenow.com के लिए वरिष्ठ पत्रकार शंभुदेव झा ने कुछ अभिभावकों से उनकी राय पर परिचर्चा आयोजित की […]

Breaking News

सोने की कीमत में चार साल में सबसे बड़ी गिरावट

Posted on December 1, 2020 Author admin

नई दिल्ली। कई दिनों की गिरावट के बाद दिसंबर के पहले दिन आज सोने की कीमतों (Rate of Gold) में तेजी देखने को मिल रही है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 47792 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 402 रुपये की तेजी के साथ 48194 रुपये […]

Post navigation

कोरोना टीकाकरण को लेकर फैली अफवाएं खत्म हो रही हैं, जागरूक हो रहे हैं लोग : DEO
रंजीत यादव ने जिला परिषद क्षेत्र के गांवों का दौरा किया

LATEST

  • जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 4 अक्टूबर को August 24, 2026
  • राष्ट्रभक्ति गीत के साथ जीकेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस August 16, 2026
  • जितेन्द्र सिन्हा की धार्मिक पुस्तक ‘गया जी’ का विमोचन August 13, 2026
  • ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस August 13, 2026
  • हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दीः क्षत्राणी अर्चना सिंह June 14, 2026
  • जितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक कायस्थ विरासत चित्रगुप्त से चार धाम तक का विमोचन April 28, 2026
  • बिहार को मिला एक नया सम्राट, भाजपा को मिला पहला मुख्यमंत्री April 14, 2026
  • नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा बिहार के लिए भावुक पल April 14, 2026
  • जानिए- कौन हैं निशांत कुमार , कब शामिल होंगे पार्टी में March 6, 2026
  • मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार March 5, 2026

About Us

पटना से शुरु हुआ यह न्यूज पोर्टल www.xposenow.com भयरहित पत्रकारिता के साथ आपके समक्ष है। इस उम्मीद के साथ कि आपका स्नेह और प्यार हमें मिलता रहेगा।
संपादक रंजना कुमारी
संपादकीय सलाहकार- मुकेश महान, अमरचंद्र सोनू, विनीत मिश्रा
संपर्क:- +91 90973 42912
Email ID:- mahanmukesh@gmail.com

Recent Posts

  • जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 4 अक्टूबर को
  • राष्ट्रभक्ति गीत के साथ जीकेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
  • जितेन्द्र सिन्हा की धार्मिक पुस्तक ‘गया जी’ का विमोचन
  • ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस
  • हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दीः क्षत्राणी अर्चना सिंह

Important Links

हमारे बारे में

हमसे संपर्क करे

| Eggnews by Theme Egg.
  • होम
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About Us