प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने मकानों को भी इससे अलग रखा गया था। पर, अब पूरी तरह से इस प्रावधान को हटाकर प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा बनायी जा रही नियमावली में मोबाइल टावर और हाट-बाजारों आदि से टैक्स वसूली का अधिकार पंचायतों को देने पर मंथन चल रहा है।
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियमावली का प्रारूप करीब-करीब तैयार है। चुनाव के कारण प्रारूप पर सरकार से अनुमति नहीं ली जा सकी थी। अब चुनाव समाप्त हो गया है, इसलिए इस पर फिर चर्चा शुरू हुई है। नियमावली के प्रारूप पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि बिहार पंचायती राज एक्ट में ग्राम पंचायतों को टैक्स वसूलने का अधिकार दिया गया है। पर, इसमें यह भी कहा गया है कि इसके लिये राज्य सरकार एक नियमावली बनाएगी। केंद्र सरकार ने भी पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए टैक्स वसूली की नियमावली बनाने के लिए कई बार राज्य सरकार से कहा है। 14 वें वित्त आयोग ने तो यह भी कहा था कि टैक्स वसूली का नियमावली लागू करें, तो पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।
Related Articles
जीकेसी स्थापना दिवस पर अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय में कंबल का वितरण
पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के की बिहार प्रदेश इकाई ने स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह के तीसरे दिन अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर पौधरोपण भी किया। गौरतलब है कि जीकेसी की स्थापना के एक साल पूरे होने पर […]
पुलवामा जिले में सड़क दुर्घटना में बिहारियों की मौत से मुख्यमंत्री मर्माहत
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पटना, संवाददाता। बिहार के चार लोगों की मौत से मुख्यमंत्री मर्माहत । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा […]
लॉलीपॉप दिखाने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होनेवाला : भाजपा
इतिहास के पन्नों तक सिमट कर रह जाएगी कांग्रेस पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब लॉलीपॉप दिखा रहे हैं कि अगर कांग्रेस में होते, तो आज मुख्यमंत्री होते। कांग्रेस आलाकमान पहले अपनी पार्टी के लोगों को सम्मान करना सीखे। लॉलीपॉप दिखाने से […]



