रेलवे के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का फैसला हुआ है। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिन रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने लगेगी, वहां वैकल्पिक तौर पर एक क्लोन या डुप्लीकेट ट्रेन चलाई जाएगी। क्लोन ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया की शुरआत अगले 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। 40 जोड़ी में से 12 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी, जो दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी या वहां पर आकर जिनकी यात्रा समाप्त होंगी। 4 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो दिल्ली से होकर गुजरेंगी। यानी जो 80 ट्रेनें चलेंगी, उनमें से 32 ट्रेनें ऐसी होंगी, जिनमें यात्री दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू या खत्म कर सकेंगे।
Related Articles
बिना मास्क घूमते मिले 875 लोग, सात हजार रुपए जुर्माना वसूला
Posted on Author admin
पटना. जिला प्रशासन ने करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क चेकिंग अभियान को तेज किया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को चले अभियान के दौरान राजधानी में 875 लोग बिना मास्क के ही घूमते पकड़े गए। प्रशासन की टीम ने […]
ये चुनाव बिहार के भविष्य का है : जेपी नड्डा
Posted on Author admin
हायाघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जंगलराज में बिहार में रंगदारी, रंगबाजी, लूट-खसोट होती थी. लालू के राज में शाहबुद्दीन को संरक्षण मिलता था. आरजेडी ने राज्य में अराजकता फैलाई. अपने कारनामों के लिए इन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.जेपी नड्डा ने […]
गोपाल शर्मा दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत
Posted on Author admin
फतुहा। प्रखंड के नरैना गांव निवासी गोपाल शर्मा को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की महौल व्याप्त है। बधाई देने वालों में ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह, पारसनाथ यादव, शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा, छोटे सिंह, अभिषेक झा, समेत कई कार्यकर्ता शामिल है।

