मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बांबे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया करीब एक महीने से NDPS ऐक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। एनसीबी ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सर्शत जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वह कोर्ट के आदेश के बिना विदेश नहीं जा सकती हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। रिया के साथ कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी ज़मानत दी है, लेकिन शौविक के साथ अब्दुल बासित की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को ही विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था। विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पाडे ने बताया कि एनडीपीएस अदालत ने दोनों को 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष अदालत इससे पहले रिया और उसके भाई की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
Related Articles
विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन, काफी दिनों से थे बीमार
पटना। नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का देहांत हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है. दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही […]
नहीं रहें असली मसाले सच सच वाले धर्मपाल जी….हार्ट अटैक से हुआ निधन
नई दिल्ली. देश की दिग्गज मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी के मालिक महाशय धर्मपाल जी का निधन हो गया है। स्वर्गीय गुलाटी ने अपनी कंपनी के जरिए भारतीय मसालों की पहचान पूरी दुनिया में दिलाई थी। सुबह 5.38 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 98 साल के थे। कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट […]
टेस्ट पारी में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने अश्विन
चेन्नई। अश्विन ने इंग्लैंड के साथ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।अश्विन ने अपनी पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर […]


