डॉ. जायसवाल ले आगे लिखा है कि वे पटना पहुंचने पर खुद पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूर्वी चंपारण की कानून व्यवस्था के बारे में बात करेंगे। बीजेपी के इस बयान को विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव की राजनीति बता रहा है। साथ ही यह सवाल खड़ा कर रहा है कि जब उनकी ही सरकार है तो कानून-व्यवस्था ठीक करने में आखिर क्या मजबूरी है? कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार में कानून का राज नहीं रहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डीजीपी से मिलने की बात करते हैं। उन्हें तो अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहिए। बीजेपी के दो-दो उपमुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कानून के राज के लिए बीजेपी भी समान रूप से जिम्मेदार है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव के बिहार में अपराधियों के राज की बात की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण बीजेपी सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है। बात तो सही की जा रही है, लेकिन यह दबाव की राजनीति भी है।
Related Articles
दो दिनों में पप्पू यादव को करिये रिहा, वरना करूंगी अनशन: Ranjeet Ranjan
पटना,संवाददाता। 32 साल पुराने मामले में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद Ranjeet Ranjan ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा […]
उपेंद्र कुशवाहा पर बरसे मनोज मनु, कहा अहसान भुलाने में उन जैसा कोई नहीं
पटना, संवाददाता। उपेंद्र कुशवाहा पर बरसे मनोज मनु। जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि भारतीय राजनीति में उपेन्द्र कुशवाहा जैसा अहसान फरामोश कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। जिस नीतीश कुमार ने तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध को दरकिनार कर उपेन्द्र कुशवाहा को तीसरी बार जदयू में शामिल कर […]
बजट से गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक उछला, 3 फीसदी चढ़ा निफ्टी
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ का प्रस्ताव मुंबई। बजट से गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक उछला, 3 फीसदी चढ़ा निफ्टी। सेंसेक्स दोपहर 1.23 बजे पिछले सत्र से 1,634.80 अंकों यानी 3.53 फीसदी की बढ़त के साथ 47,920.57 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 459.15 अंकों यानी 3.37 फीसदी की […]





पटना/संवाददाता । बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। विपक्ष इसे नई सरकार में बीजेपी की दबाव की रणनीति के रूप में भी देख रहा है। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में आज सुबह बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया है कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सड़क जाम कर दिया था। पता चला कि वहां में आए दिन चोरियां हो रही हैं। आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्हें ही गिरफ्तार करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में अव्यवस्था के हालात हैं। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध हो रहे हैं। मोतिहारी पुलिस प्रशासन अक्षम सिद्ध हो रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में रक्सौल हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि इसमें भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।