रेलवे के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का फैसला हुआ है। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिन रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने लगेगी, वहां वैकल्पिक तौर पर एक क्लोन या डुप्लीकेट ट्रेन चलाई जाएगी। क्लोन ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया की शुरआत अगले 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। 40 जोड़ी में से 12 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी, जो दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी या वहां पर आकर जिनकी यात्रा समाप्त होंगी। 4 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो दिल्ली से होकर गुजरेंगी। यानी जो 80 ट्रेनें चलेंगी, उनमें से 32 ट्रेनें ऐसी होंगी, जिनमें यात्री दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू या खत्म कर सकेंगे।
Related Articles
आईपीएल में दर्शकों की वापसी पर फैसला जल्द : गांगुली
Posted on Author admin
नई दिल्ली। पिछले वर्ष कोरोना वायरस के कारण मैदान में बगैर दर्शकों के आईपीएल खेला गया था। इस वर्ष मैदान में दर्शकों की इंट्री होगी या नहीं इसपर जल्द फैसला लिया जाएगा। ये कहना है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का। उन्होंने बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की […]
जीविका दीदी ने लगाया नीरा स्टॉल, भीषण गर्मी में राहत
Posted on Author admin
फतुहा। शहर में भीषण गर्मी का आगाज़ शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको कूल-कूल ताजा और अनोखा ड्रिंक पीने को मिल जाए तो कैसा रहेगा। यह अनोखा और टेस्टी ड्रिंक ताड़ी से बना है। सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित जीवीका दीदी द्वारा नीरा का स्टॉल लगाया गया। इसे स्वरोजगार से जोड़ने […]
प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेंट की चादर
Posted on Author admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट की है। उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सोमवार को चादर सौंप दिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि मैंने चादर भेंट की है, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया […]



