डॉ. जायसवाल ले आगे लिखा है कि वे पटना पहुंचने पर खुद पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूर्वी चंपारण की कानून व्यवस्था के बारे में बात करेंगे। बीजेपी के इस बयान को विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव की राजनीति बता रहा है। साथ ही यह सवाल खड़ा कर रहा है कि जब उनकी ही सरकार है तो कानून-व्यवस्था ठीक करने में आखिर क्या मजबूरी है? कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार में कानून का राज नहीं रहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डीजीपी से मिलने की बात करते हैं। उन्हें तो अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहिए। बीजेपी के दो-दो उपमुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कानून के राज के लिए बीजेपी भी समान रूप से जिम्मेदार है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव के बिहार में अपराधियों के राज की बात की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण बीजेपी सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है। बात तो सही की जा रही है, लेकिन यह दबाव की राजनीति भी है।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने मधुबनी एवं दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री ने मधुबनी एवं दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बाढ़ की स्थिति, बाढ़ राहत शिविर एवं टीकाकरण केंद्र का भी लिया जायजा।पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी एवं दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान पूर्वी […]
शंखनाद यात्रा :कायस्थ समाज के लोगों को संगठित होने की जरूरत- रागिनी रंजन
भागलपुर,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से भागलपुर में शंखनाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबन्ध न्यासी रागिनी रंजन और बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद समेत राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने कायस्थ समाज के उत्थान और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के विस्तार को […]
एम्स में Black fungus बीमारी के इलाज व तैयारियों से संबंधित जानकारी ली केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने
ब्लैक फंगस वार्ड सहित अन्य वार्ड में मरीजों का हो रहा है इलाज पटना, संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना एम्स में बुधवार को Black fungus (म्यूकोर्मिकोसिस) के इलाज एवं अन्य तैयारियों से अवगत हुए। पटना एम्स में इसके लिए 20 बेड का ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया […]





पटना/संवाददाता । बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। विपक्ष इसे नई सरकार में बीजेपी की दबाव की रणनीति के रूप में भी देख रहा है। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में आज सुबह बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया है कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सड़क जाम कर दिया था। पता चला कि वहां में आए दिन चोरियां हो रही हैं। आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्हें ही गिरफ्तार करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में अव्यवस्था के हालात हैं। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध हो रहे हैं। मोतिहारी पुलिस प्रशासन अक्षम सिद्ध हो रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में रक्सौल हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि इसमें भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।