इंटरव्यू

जनसरोकार की पत्रकरिता तभी ख़त्म हो गई जब मुनाफे की पत्रकारिता शुरू हुई : प्रमोद दत्त

पत्रकार प्रमोद दत्त से अल्का कुमारी की बातचीतपत्रकारिता का लम्बा अनुभव रहा है आपका। क्या बदलाव महसूस करते हैं तब और अब में ?-बहुत कुछ बदल गया है। पहले संपादक पद के लिए विद्वान की तलाश होती थी, अब बेहतर मैनेजर को संपादक बना दिया जाता है। कप्तान जैसा होगा, वैसी ही टीम होगी। जनसरोकार […]

Breaking News राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा गए विधान परिषद, मंत्री जनक राम भी बन गए विधान पार्षद

भाजपा-जदयू ने बांट लिए राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षद। पटना। बुधवार को बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों का मनोनयन हो गया है। राज्यपाल फागू चौहान के आदेश से बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई। विधान परिषद का सदस्य बनने वालों में भाजपा और जदयू के छह-छह नेता हैं। इन दो पार्टियों […]

Breaking News

टीईटी पास अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट अब आजीवन वैध

पटना। मंगलवार को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने टीईटी(शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षार्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सदन में कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है। […]

Breaking News राजनीति

राजद में घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही : सुशील मोदी

पटना। बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है। राजद विधायक तेजप्रताप यादव द्वारा अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ आए बयान के बाद अन्य राजनीतिक पार्टियां इसपर चुटकी ले रही हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व मौजूदा राज्यसभा सांसद […]

Breaking News

बिहार के 28 मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.46 करोड़ रुपये, 18 पर हैं मुकदमे : एडीआर

नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने बिहार के मंत्रियों पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एडीआर ने नीतीश कुमार सरकार में शामिल 28 मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया। विश्लेषण चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों के आधार पर किया गया।अब 31 मंत्रियों में से अशोक चौधरी और जनक राम की संपत्ति का […]

Breaking News अपराध

बिहार में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढेर, हथियार बरामद

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना के जंगली क्षेत्र में गुरुवार को नुक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को भी गोली लगी है, जो भागने में सफल रहे।लखीसराय के सहायक […]

Breaking News बिहार

बिहार में विपक्ष की तमाम कोशिशों के बाद भी आंदोलन से नहीं जुड़े किसान!

पटना। दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार के विपक्षी दलों के नेता मानव शृंखला, ट्रैक्टर रैली, राजभवन मार्च, धरना और प्रदर्शन भले ही आयोजित कर चुके हैं, लेकिन इन आयोजनों से वो अब तक बिहार के किसानों को आंदेालन से जोड़ने में कामयाब नहीं हो सके हैं। बिहार के किसान […]

Breaking News राजनीति

जदयू के लोजपा पर तल्ख तेवर बरकरार, राजग में रहना आसान नहीं

पटना। हाल ही में राजग की बैठक में लोजपा को बुलाए जाने के बाद जदयू नेताओं के तल्खी के बाद स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल जदयू के साथ लोजपा का राजग में रहना आसान नहीं है।जदयू ने सीधे-सीधे इस बात को मुद्दा बना लिया है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के कारण चुनाव […]

Breaking News बिजनेस

केन्द्रीय बजट स्वागतयोग्य है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि कोविड महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्कतों के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा संतुलित बजट पेश किया गया, यह स्वागत योग्य है। मैं एक संतुलित बजट प्रस्तुत करने के लिये केन्द्र सरकार को बधाई देता हूं। आम बजट (वर्ष 2021-22) के […]

Breaking News राजनीति

किसान आंदोलन के समर्थन में आज प्रदेशभर में महागठबंधन की मानव शृंखला बनेगी

पटना। किसान कानून के विरोध में पिछले करीब दो महीने से दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को अब बिहार में महागठबंधन का साथ मिल गया है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हिंसा के कारण आंदोलन की धार कुंद पड़ने के बाद अब महागठबंधन के घटक दल इसे फिर से तेज करने में […]