1,20,336 नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री
पटना,संवाददाता। मुख्यमंत्री 10 लाख नौकरी का वादा अगले डेढ़ साल में पूरा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की बदलती तस्वीर तथा नवनियुक्त शिक्षकों की खुशी पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। मुख्यमंत्री ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12 ), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10 ) एवं प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5 ) के कुल 01 लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों में से 10 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
आजाद भारत के इतिहास में पहली बार बिहार में एक ही विज्ञापन से 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। दिवाली से पहले बड़े पैमाने पर राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के रूप में दिया गया यह एक तोहफा माना जा रहा है।
मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 70,545 नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों, 26,089 माध्यमिक शिक्षकों और 23,702 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एक साथ कुल 1,20,336 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। यहां गांधी मैदान में सीमित संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालयों पर नवनियुक्त शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों से लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन में आज जितनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है, इतने बड़े पैमाने पर अब तक देश के किसी दूसरे राज्यों में नियुक्ति पत्र नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 01 लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 8 लाख युवाओं ने भाग लिया था। बीपीएससी के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में पूरे देश के लोगों को शामिल होने का मौका मिलता है। पूरा देश एक है और बिहार इससे बाहर नहीं है। बिहार भी देश का एक अहम हिस्सा है। बिहार के बच्चों को भी दूसरे राज्यों की बहाली में शामिल होकर सेवा करने का मौका मिलता है। आज कल कुछ लोग कह रहे हैं कि बाहर के लोगों को क्यों मौका दिया गया, उन्हें सोचना चाहिए कि बिहार के भी लोग दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी कर रहे हैं। बिहार के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ है। इन 1,20,336 नवनियुक्त शिक्षकों में 88 प्रतिशत शिक्षक बिहार के ही नियुक्त हुए हैं, जबकि दूसरे राज्यों से 12 प्रतिशत शिक्षक नियुक्त हुए हैं। इनमें केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और झारखंड यानी कुल 14 राज्यों से लोग बिहार में शिक्षक नियुक्त हुए हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि दूसरे राज्यों के लोग यहाँ के बच्चों को पढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल बदला है और बिहार की छवि दूसरे राज्यों में और देश के बाहर काफी बेहतर हुई हैं, यह उसका परिचायक है। ओमान और कतर से भी लोग आकर बिहार में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। सेना, अर्द्धसैनिक बलों, रेलवे, बैंक और बड़ी-बड़ी कंपनियों को छोड़कर भी बिहार में शिक्षक बने हैं।
इसे भी पढ़ें –सामयिक परिवेश अब आयोजित करेगा साहित्य कार्यशाला : ममता मेहरोत्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2006-07 में बड़ी संख्या में विद्यालय भवनों का निर्माण कराने का फैसला लिया था, उस समय हमने पंचायत और नगर निकायों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों की बहाली शुरू कराई थी। नियोजित शिक्षकों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार है। बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 68 हजार नियोजित शिक्षक भी शामिल हुए हैं, इनमें से 28,815 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। हमलोग शेष सभी नियोजित शिक्षकों के लिए भी अलग से परीक्षा का आयोजन कराकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनायेंगे। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से कहकर बहाली के काम में तेजी लाकर शिक्षकों के शेष 01 लाख 20 हजार रिक्त पदों को भी अगले दो माह के अंदर भरा जाएगा।
इसे भी पढ़ें-आईआईटी और नीट प्रतियोगियों के लिए बिहार को एजुकेशनल हब बनाएगा इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या
हमलोगों ने सात निश्चय -2 के तहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। आज 01 लाख 20 हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है और अगले दो माह में पुनः शिक्षकों की नियुक्ति होगी। हेडमास्टर के पद पर 50 हजार और 51 हजार सिपाही एवं पुलिस अधिकारी के पदों पर बहाली की जा चुकी है। हमलोगों ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का तय किया था, अगले डेढ़ साल के अंदर उसे पूरा करा देना चाहते हैं। अभी तक देश में ऐसा कभी नहीं हुआ है। 5 लाख लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। हमलोगों ने टोला सेवक एवं तालीमी मरकज से जुड़े लोगों का मानदेय भी काफी बढ़ा दिया है। आप सभी को राज्य सरकार हरसंभव सुविधा एवं सहायता प्रदान करती रहेगी।





I would like to thank you for the efforts you’ve put in writing this blog. I am hoping the same high-grade website post from you in the upcoming as well. Actually your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a great example of it.
I am not really great with English but I come up this real leisurely to understand.
Currently it seems like Expression Engine is the top blogging platform available right now. (from what I’ve read) Is that what you’re using on your blog?
I’ve been surfing online more than three hours today, yet I never discovered any attention-grabbing article like yours. It is beautiful price sufficient for me. Personally, if all webmasters and bloggers made just right content as you did, the web can be a lot more useful than ever before.
Some truly interesting information, well written and generally user friendly.
I have not checked in here for some time since I thought it was getting boring, but the last several posts are great quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂
You are a very intelligent person!
Enjoyed looking at this, very good stuff, thankyou.
Hello there! Quick question that’s entirely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My blog looks weird when viewing from my iphone 4. I’m trying to find a theme or plugin that might be able to correct this problem. If you have any suggestions, please share. Thank you!
I got good info from your blog