पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है, जिसमें से दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को पूरा होगा। 7 मई को तीसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी, पश्चिम बंगाल, दादरा एंड नगर हवेली और दमन एवं दीव और जम्मू कश्मीर के सभी राज्यों की कुल 94 सीटों पर मतदान होना है।
अभी तक पहले चरण में 19 अप्रैल, 2024 को अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छ्त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और पुंडुचेरी की 102 लोकसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 26 अप्रैल, 2024 को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, यूपी, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के इन सभी राज्यों की कुल 89 सीटों पर लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो चुका है।
बिहार में तीसरे चरण में 07 मई, 2024 को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया लोकसभा सीटो पर मतदान होंगे। जहां उम्मीदवारों की संख्या झंझारपुर से 10, सुपौल से 15, अररिया से 09, मधेपुरा से 08 और खगड़िया से 12 हैं। इस प्रकार कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद होगा। इनमें 51 उम्मीदवार पुरुष और मात्र 03 उम्मीदवार महिला है।
आंकड़ों की माने तो बिहार के तीसरे चरण में लगभग 98.60 लाख मतदाता मतदान करेंगे। बूथों की संख्या 9848, बैलेट यूनिट 11818 और कंट्रोल यूनिट 11818, वीवीपैट 12861। का उपयोग किया जायेगा। मॉडल बूथ की संख्या 45 और महिलाओं द्वारा प्रबंधन बूथों की संख्या 32 रखा गया है।
मतदान के लिए बिहार में राजनीतिक घमासान जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वाधिक रोड शो कर रहे हैं तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आम सभाओं का शतक लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात सभा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय 20 से अधिक सभा कर चुके है। वहीं अपने बयानों से तीखे प्रहार करने वालों में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार को 50 साल पीछे धकेला। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में इंडी गठबंधन नहीं, राजद परिवार लड़ रहा चुनाव। वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि तेजस्वी के साथ मिलकर हमलोग गुजरात से बेहतर बिहार बनायेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि संविधान और रिजर्वेशन पर जानकारी हासिल कर लें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
Read also-कविताओं के रंगवर्षा होती रही सामयिक परिवेश की गोष्ठी में
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश को बड़ी वैश्विक शक्ति बनाने के लिए अगले पांच साल महत्वपूर्ण है। इसलिए वैश्विक हालात से निपटने के लिए सक्षम सरकार जरुरी है। लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद। युवा और महिला मतदाता एनडीए की ताकत बनकर उभर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगी, इसलिए एक एक वोट कीमती है, बाहर निकले और मतदान करें।





It is in reality a great and helpful piece of info. I am glad that you shared this useful info with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.
I like the efforts you have put in this, thankyou for all the great posts.