सामयिक परिवेश की गोष्ठी में कविताओं के विविध रंगों की हुई वर्षा। बिहार की खासा चर्चित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार ले चुकी संस्था सामय...
बिहार

कविताओं के रंगवर्षा होती रही सामयिक परिवेश की गोष्ठी में

मुजफ्फरपुर, संवाददाता। सामयिक परिवेश की गोष्ठी में कविताओं के विविध रंगों की हुई वर्षा। बिहार की खासा चर्चित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार ले चुकी संस्था सामयिक परिवेश के ई पटल पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से पटल को एक नई ऊंचाई देने की कोशिश की।

काव्यगोष्ठी की शुरुआत डॉ. सोनी ने अपने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से की। सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने संस्थाध्यक्ष उद्बोधन साहित्य के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुजफ्फरपुर में तेजी से उभरती साहित्यकार सविता राज ने अपने विशेष अंदाज में किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता – काठमांडू से जय प्रकाश अग्रवाल कर रहे थे। मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा थी।
विशिष्ट अतिथि अनंतराम चौबे अनंत मध्य प्रदेश भीम सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश व डॉ मीना कुमारी परिहार मान्या जी पटना से थीं।

इसे भी पढ़ें- राजीव गौड़ को जीकेसी जोधपुर ने किया सम्मानित

काव्यपाठ करने वालों में डॉ सुमन मेहरोत्रा ,डॉ मीना कुमारी परिहार ,डॉ प्रतिभा रानी ,जय प्रकाश अग्रवाल,काठमांडू,अनंत राम चौबे अनंत, मध्य प्रदेश ,भीम सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश डॉ राम शरण सेठ, छटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ,किशन लाल कहार ,ज्योति सिन्हा ,,डॉ सोनी,अविनाश बन्धु ,रीतु प्रज्ञा दरभंगा, बिहार ,माधवी लता ,राजप्रिया रानी,मुस्कान केशरी ,पुष्पा पालीवाल,सुनील कुमार उपाध्याय मुख्य रहे।,कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने भी अपनी गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम माधवी लता के आभार ज्ञापन से हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “कविताओं के रंगवर्षा होती रही सामयिक परिवेश की गोष्ठी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *