पलामू । छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी से पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक युवक की लाश बरामद की। शव एक कार में पड़ा था। युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। युवक बिहार के औरंगाबाद में रहता था। मंगलवार की शाम ही उसका अपहरण हुआ था। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि सुल्तानी घाटी में युवक की हत्या की गई या फिर कहीं और। युवक की पहचान राहुल सिंह, औरंगाबाद (बिहार) के नबीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई। राहुल बालू उठाव के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के गर्दन के नीचे गोली लगने का निशान मिला है। वहीं, जिस कार में शव मिला, वो गाड़ी भी राहुल की ही है। पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद में घर लौटने के दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने इसकी जानकारी नबीनगर थाना में भी दी थी। इसी बीच देर रात पलामू में उसके ही कार में युवक की लाश बरामद की गई।
Related Articles
…तो क्या एयर इंडिया की फ्लाइट से गायब हो गए लाखों के गहने !
पटना एयरपोर्ट पर भी CCTV को खंगाला गया, लेकिन फुटेज से तत्काल कोई सुराग नहीं मिल पाया. महिला यात्री की मानें तो उनका आभूषण यात्रा करने के दौरान ही गायब हुआ है.
पीयू में संपन्न हुआ धनु बिहार द्वारा आयोजित कोरोना जागरूकता शिविर
पटना. कोविड संकट के समय में जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आये धनु बिहार ट्रस्ट के द्वारा कोरोना जागरूकता के अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन पटना विश्वविद्यालय, पटना में किया, जिसमें के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसको लेकर धनु बिहार ट्रस्टी श्री गंगा कुमार ने बताया कि धनु बिहार […]
किसान आंदोलन पर बोले नकवी, सरकार ने टकराव नहीं, बातचीत की
कानपुर। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। नकवी ने कहा कि ये पिटे हुए पॉलिटिकल प्लेयर्स हार की हताशा में किसानों को गुमराह करने की कोशिश में लगे […]



