पटना. बीजेपी नेता (BJP Leader) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बेउर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बीजेपी नेता और मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजा बाबू मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके में सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी नकाबपोश थे जिन्होंने राजा बाबू के कनपटी में पिस्टल सटाई और गोली मार दी. गोली लगते ही राजा बाबू घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही बेउर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक मृतक प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे.हत्या की इस घटना को अपराधियों ने किस वजह से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका भूमि विवाद की जताई जा रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
Related Articles
अनुराग कश्यप से सारे संबंध तोड़ दूंगीः तापसी पन्नू
तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तापसी ने अनुराग का साथ देते हुए उन्हें ‘सबसे बड़ा फेमिनिस्ट’ बताया है। वहीं अब एक ताजा […]
लालू के रिहाई को ले कर लाखों पत्र पहुचेगें राष्ट्रपति भवन
पटना / सवांददाता। बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री एवं छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक विधायक तेज प्रताप यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची स्थित रिम्स अस्पताल में काफी अस्वस्थ होने के […]
गोपाल शर्मा दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत
फतुहा। प्रखंड के नरैना गांव निवासी गोपाल शर्मा को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की महौल व्याप्त है। बधाई देने वालों में ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह, पारसनाथ यादव, शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा, छोटे सिंह, अभिषेक झा, समेत कई कार्यकर्ता शामिल है।


