पटना । पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पार्षद मनोज जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कल्लू अपने घर से दुकान जा रहा था। घटना पटना सिटी के चौक थाना के तहत हाजीगंज इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास टीवी और इलेक्ट्रानिक्स की अपनी दुकान पर वह जा रहा था। शायद यह बात अपराधियों को पता थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। पौने ग्यारह बजे के करीब कल्लू अपने दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर वारदात के बाद काफी खून पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी हत्या के इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। वारदात के पीछे की पूरी असलियत पुलिस के जांच में ही सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
रविवार को 107 कम नए संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या 42 हजार पार
पटना. पटना में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा। यह ट्रेंड ठीक नहीं है। लोगों को कोरोना डर नहीं सता रहा है। यही वजह है कि लोगों को जबरन मास्क पहनाने की जरूरत पड़ रही है। कोरोना संक्रमण की भयावहता को लोग हल्के में ले रहे हैं। जबतक तक सभी लोग मास्क नहीं […]
तिल से नहाएं, तिल का ही दान करें, आएगा अपार धन-दौलत
मकर संक्रांति पर विशेष पवन कुमार शास्त्री सभी पर्व-त्यौहारों का अलग अलग विधान है और हर विधान का अपना अलग अलग महत्व होता है। मकर संक्रांति का भी अपना एक अलग ही महत्व है। भविष्यपुराण के अनुसार सूर्य के उत्तरायण के दिन संक्रांति व्रत करना चाहिए। पानी में तिल मिलाकार स्नान करना चाहिए। अगर संभव […]
स्कॉलर अकेडमी के छात्रों ने सीटेट परीक्षा में मारी बाजी
फतुहा। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। वहीं स्टेशन रोड स्थित स्कोलर एकैडमी के 71प्रतिशत छात्रों ने सीटेट परीक्षा पास किया, जिसमें अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, मृदुला कुमारी, रेनू मैम, अनामिका कुमारी, रजनी कुमारी, विविधता कुमारी सहित अन्य छात्रों ने सीटेट परीक्षा पास किया। संस्थान को चलाने वाले शेषमणी कुमार और […]


