Related Articles
मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में माथा टेका
गुरुगोविंद सिंह की 354 वां प्रकाशपर्व के अवसर पर नीतीश पहुंचे गुरुद्वारा जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की 354 वें प्रकाशपर्व के अवसर पर 20 जनवरी (मंगलवार) को पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से भी सिख तीर्थयात्री पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश […]
संत रविदास जी के नाम पर खुले यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव
संत रविदास की जयंती पर पप्पू यादव ने दी श्रद्धांजलि पटना. संत रविदास की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के इनकम टैक्स स्थित संत रविदास आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पप्पू यादव ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया […]
टूलकिट मामले में निकिता जैकब को गिरफ्तारी से 3 हफ्ते की राहत
मुंबई। कृषि कानूनों के विरोध में देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के भारत विरोधी टूलकिट मामले में आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को निकिता की गिरफ्तारी पर 21 दिन की रोक लगा दी है। गौरतलब है कि निकिता और […]




पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।