कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
प्रत्याशियों के सोशल एकाउंट पर प्रशासन रखेगा नजर
बक्सर। विधानसभा चुनाव की असर प्रशासन पर दिखने लगा है। प्रशासन ने सूचना जारी कि है। यहां एमसीसी का गठन हुआ है। जिसके पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी अमन समीर ने मंत्रणा की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरुप इस सेल को मीडिया एवं सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाया गया है। […]
संत रविदास जी के नाम पर खुले यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव
संत रविदास की जयंती पर पप्पू यादव ने दी श्रद्धांजलि पटना. संत रविदास की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के इनकम टैक्स स्थित संत रविदास आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पप्पू यादव ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया […]
दीदी जी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने किया संस्कारशाला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
दीदी जी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पटना. सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सौजन्य से राजधानी पटना के कुरथौल (राजपूताना) फूलझरी गार्डेन में संस्कारकाला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री रामकृपाल यादव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के […]


