पटना । पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पार्षद मनोज जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कल्लू अपने घर से दुकान जा रहा था। घटना पटना सिटी के चौक थाना के तहत हाजीगंज इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास टीवी और इलेक्ट्रानिक्स की अपनी दुकान पर वह जा रहा था। शायद यह बात अपराधियों को पता थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। पौने ग्यारह बजे के करीब कल्लू अपने दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर वारदात के बाद काफी खून पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी हत्या के इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। वारदात के पीछे की पूरी असलियत पुलिस के जांच में ही सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
एम्स के पैनल ने सुशांत की हत्या की आशंका को कहा गलत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 110 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में हत्या की आशंका से इनकार किया है। इंडिया टीवी से बातचीत में एम्स के फॉरेंसिक विभाग के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘यह क्लियर कट खुदकुशी का मामला है। सुशांत का मर्डर नहीं हुआ […]
एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे बिहार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बिहार में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे, इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। राज्य में गन्ने का भी उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को गन्ने का अधिक से अधिक मूल्य मिल सकेगा। इससे राज्य […]
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में सप्ताहांत तक शुष्क रहेगा मौसम
श्रीनगर। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0, कारगिल में माइनस 13.7 डिग्री और द्रास में माइनस 19.4 दर्ज हुआ।जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.3, कटरा में 11.5, बटोटे में 6.6, […]


