देशभर में वायु प्रदूषण के चलते खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बड़ा फैसला लिया है। एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखे की ब्रिकी-इस्तेमाल पर आज रात से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है वहीं देश के अन्य राज्यों के लिए भी आदेश दिए हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता सही है वहां केवल ग्रीन पटाखों को ब्रिकी और इस्तेमाल किया जा सकते हैं और इसके लिए सिर्फ 2 घंटे का समय दिया गया है। यह छूट दिवाली, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल के लिए दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी में दिवाली पर पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगा चुकी है।गौरतलब है कि इससे पहले पटाखों के बैन के लिए देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों से मांग उठी थी। इसके बाद जैसे ही दूसरे राज्यों से ऐसी मांग उठने लगी तो एनजीटी ने मामले का दायरा बढ़ा दिया। इसके बाद इसमें देश के सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। बता दें कि इससे पहले एनजीटी ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चार राज्यों और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर इन राज्यों से जवाब मांगा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने इस संदर्भ में अपना जवाब एनजीटी को भेज दिया था, जिसके बाद एनजीटी ने आज इस अहम विषय पर फरमान सुनाया। बता दें कि एनजीटी के आदेश से पहले देश के कई राज्यों में पटाखे जलाने प्रतिबंध पर लगाया था। इसमें हरियाणा और कर्नाटक शामिल है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी अब पटाखों जलाने को लेकर रोक लगा दी है। राज्य सरकार द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह पटाखे फोड़ने से परहेज करें। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच ‘फूलझड़ी’ और ‘अनार’ जैसे ध्वनिहीन पटाखों का उपयोग किया जा सकता है।
Related Articles
भाई तुम सुपरस्टार हो: क्रुणाल पंड्या
नई दिल्ली/एजेंसी। हार्दिक पंड्या को जब बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज चुना गया तो कई जानकार इससे सहमत नहीं थे। वह किसी विशेषज्ञ को मौका देना चाहते थे। लेकिन पंड्या ने अपने खेल से सभी को हैरान कर दिया। पंड्या ने साबित कर दिया है कि वह सीमित ओवरों के प्रारूप में फिनिशर की भूमिका निभाने के […]
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
युवक के कमर व पेट के बीच ताजा ऑपरेशन और बैंडेज, बड़ी अनहोनी की आशंका खुसरूपुर/ सवांददाता। मंगलवार की सुवह खुसरूपुर थाना क्षेत्र के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के सुकरवेगचक के समीप सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के लिए लोगों की […]
एक्सपोज हो गए विरोधी…
जितेन्द्र कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी शासनकाल में देश की आम जनता को अपना मानते हैं, इसलिए 26 जनवरी को किसान आन्दोलनकारियों ने ट्रेक्टर रैली के नाम पर जितनी आसानी से लाल किले पर झंडा लहरा दिया, ऐसा नहीं होता, क्योंकि यदि देश का शासक चाहता तो आन्दोलनकारियों को चार कदम भी बढने […]


