एम्स पटना में रविवार को कुल सात लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसमें पांच पटना के थे। मृतकों में दरियापुर के डॉक्टर अरुण मुरारी, नया टोला की सीता देवी, मीठापुर के संजय जैन, राजीव नगर के प्रमोद कुमार और संजय कुमार शामिल हैं। दो अन्य मृतकों में मधुबनी के विकास कुमार तथा नालंदा के विजेंद्र पांडे शामिल हैं। एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को यहां कुल 14 नए संक्रमित भर्ती हुए, जबकि आठ को डिस्चार्ज किया गया। अब वहां भर्ती मरीजों की संख्या 172 हो गई है। बताया कि रविवार को कुल 264 लोगों की जांच आरटीपीसीआर मशीन से हुई, इनमें 30 संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि रविवार को कुल 5010 लोगों की जांच की गई। इसमें से 83 लोग संक्रमित मिले। वहीं, पीएमसीएच में एक डॉक्टर समेत नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच वहां के भर्ती मरीज हैं
Related Articles
खलनायक से नायक बने अभिनेता देव सिंह
अभिनेता देव सिंह अब नायक बन गए हैं । बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना याद होगे आपको। ये वो अभिनेता थे, जो विलेन बनकर करियर की शुरुआत की और आगे हीरो के रूप में स्थापित हुए। कुछ इसी तरह इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के वरस्टाइल एक्टर देव विलेन से […]
कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ लोक सेवा का सराहनीय प्रयासः किशोर कुणाल
पटना, संवाददाता। कबीरपंथी आश्रम मीठापुर में कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए महावीर मंदिर के सचिव यशस्वी आध्यात्मिक पुरुष आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि आश्रम जैसे स्थान पर इस प्रकार का हॉस्पिटल खोलना एक सराहनीय प्रयास है। इस हॉस्पिटल के होने से गरीब गुरबा को भी दंत चिकित्सा का लाभ प्राप्त होगा। […]
लिट्रा पब्लिक स्कूल ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
पटना, संवाददाता। लिट्रा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश तथा सांस्कृतिक संस्था कलांगन ने भी भाग लिया और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। Read also- जो दूसरे की पीड़ा को जानने वाला ही […]



