लोजपा (रा.) का आज हुआ मिलन समारोह। राजधानी पटना के रविंद्र भवन में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार के जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवी
राजनीति

हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल

बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगाःडॉ. अभिषेक सिंह

पटना, संवाददाता। लोजपा (रा.) का आज हुआ मिलन समारोह। राजधानी पटना के रविंद्र भवन में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार के जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अभिषेक सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संजय पासवान, रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, रेणु कुशवाहा, हुलास पांडेय, अजय कुशवाहा, शाहनवाज अहमद कैफ़ी सहित लोजपा (रा.) के अन्य नेताओं द्वारा सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। डॉ. अभिषेक सिंह के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी लोगों को अपनी पार्टी से जुड़ने पर बधाई दी और कहा की इन लोगों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को पार्टी में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा।

लोजपा (रा.) से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी को एकजुट करना होगा। हमें बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विज़न को सफल बनाना है। चिराग जी के नेतृत्व में बिहार के गौरव को फिर से वापस लाना है।

इसे भी पढ़ें KISS डिम्ड विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह, शामिल हुए ओडिशा के राज्यपाल

सदस्यता ग्रहण से पूर्व डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा बोरिंग रोड से रविंद्र भवन तक रोड शो निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। विदित हो कि डॉ. अभिषेक सिंह बिहार के चिकित्सा जगत के एक प्रमुख चेहरा हैं और निरंतर एक समाजसेवी के तौर पर बिहार में अपना अहम योगदान देते रहे हैं। लोजपा से जुड़ने पर पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी डॉ. अभिषेक सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

7 Replies to “हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *