तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में जन अधिकार पार्टी द्वारा एकदिवसीय धरने का आयोजन किया गया। जाप राष्ट्रीय अध्यक...
राजनीति

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का धरना

तमिलनाडु भवन का घेराव करेगी जन अधिकार पार्टी:-पप्पू यादव। पटना, संवाददाता। तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में जन अधिकार पार्टी द्वारा एकदिवसीय धरने का आयोजन किया गया। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि भाजपा को बिहारियों की स्वाभिमान की बात करने का कोई अधिकार नहीं हैं। तमिलनाडु सहित भाजपा शासित प्रदेश में लगातार बिहारियों पर हमला किया जा रहा है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा और राजद दोनों सरकार चला रही है, लेकिन दोनों ने बिहारवासियों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है।

 तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले और बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। पूर्व सांसद ने कहा कि तमिलनाडु मुद्दे को मैंने लगातार उठाया है, लेकिन सत्ता पक्ष ने कोई सुध नहीं ली हैं, मैंने इस मामले को लेकर गृह मंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सहित बिहार के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी हैं। लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली है। इस कारण जन अधिकार पार्टी बिहारवासियों के सम्मान के लिए सड़कों पर आंदोलन करेगी।

 उन्होंने पूछा कि बंगाल पर बात बात में राष्ट्रपति शासन लगाने वाले अमित शाह, बिहार के मामले पर चुप क्यों हैं। आज बिहारी अपनी सुरक्षा का गुहार लगा रहा हैं। मेरा सुप्रीम कोर्ट से आग्रह है कि बिहारवासियों को सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए।अगर प्रदेश के लोगों पर हमले नहीं रुके तो पार्टी तमिलनाडु भवन का घेराव करेगी।

इसे भी पढ़ें- 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए वापसी मुश्किल: राजीव रंजन प्रसाद

 प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तमिलनाडु में विगत एक महीने से लगातार हत्याएं हो रही हैं। आज बिहारवासी का अपमान समूचे देश में हो रहा है। जन अधिकार पार्टी गांव गांव में बिहारी स्वाभिमान के लिए आंदोलन करेगी।

Read also – Success story-मैं अकेली नहीं रही ममता, अपने दुख दर्द का मैं साथी हूंः साहित्यकार ममता मेहरोत्रा

 मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू, राष्ट्रीय महासचिव रघुपति सिंह, अरुण सिंह, पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव, नवल, दिलीप, रविशंकर कुमार उर्फ टिंकू यादव, श्यामदेव सिंह चौहान, राजू दानवीर, मनीष यादव, पुरुषोत्तम कुमार, शिवली, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.