विधायक कुमार शैलेन्द्र जीविका दीदी की दस सूत्री मांगों के समर्थन खड़े हो गए हैं। ई. कुमार शैलेन्द्र बिहपुर के भाजपा के विधायक हैं। इस संबं...
राजनीति

विधायक कुमार शैलेन्द्र ने जीविका दीदी की मांगों का किया समर्थन,मंत्री को लिखा पत्र

पटना, संवाददाता। विधायक कुमार शैलेन्द्र जीविका दीदी की दस सूत्री मांगों के समर्थन खड़े हो गए हैं। ई. कुमार शैलेन्द्र बिहपुर के भाजपा के विधायक हैं। इस संबंध में उन्होंने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को पत्र भी भेजा है और जीविका दीदी की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। इस पत्र में जीविका दीदी की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन मांगों को स्वीकार करने का आग्रह उन्होंने किया है।

इसे भी पढ़ें- Bihar RERA ने देश में पहली बार जारी किया कंपनियों और प्रमोटर का QR Code- डा. विवेक कुमार सिंह

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के तहत भागलपुर जिला जीविका कैडर संघ के द्वारा प्राप्त आवेदन को संलग्न करते हुए इस संदर्भ में मंत्री को लिखे पत्र में विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने अनुरोध किया है कि जीविका कैडर ( CM, BK, MBK, BM, HNSMRP, SJYMRP, JRP, CNRP एवं समूह के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष VO के अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष प्रखंड बिहपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों के अधीन कार्य करने वाली जीविका दीदी हैं, जो लगातार दस वर्षों से ग्रामीण महिलाओं के साथ अपनी सेवा देकर ग्रामीण लोगों का विकास कार्य कर रही है। ऐसे में इनकी दस सूत्री मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया ही जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-दो अक्टूबर को चंपारण से शुरू होगी पंच सरपंच संघ की न्याय के साथ विकास पद यात्रा


कार्यरत सभी जीविका दीदी कैडरों को नियुक्ति एवं पहचान पत्र, मानदेय कंट्रीव्यूशन सिस्टम पर अविलम्ब रोक, सभी कैडरों का मानदेय कम से कम 25000/- रू. मासिक, वरीय पदाधिकारियों द्वारा काम से हटाने की धमकी बंद करने, धमकी देने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई, क्षेत्रीय भ्रमण भत्ता कम से कम 3000 रू. करने, महिला विकास निगम का अस्तित्व को बरकरार रखते हुए FDE/CEO का मानदेय वृद्धि, सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को क्रमशः संकल (CLF) पर 500रू. ग्राम संगठन (VO) स्तर पर 300रू. स्वयं सहायता समूह (SHS) 200 रू. बैठक भत्ता, पाँच वर्ष पुराने जीविका दीदियों की ऋण माफी, परियोजना में तीन साल पूरा करने वाली कैडरों के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नति, और सभी प्रकार के जीविका दीदी कैडरों के सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश महिला कैडरों को विशेष अवकाश (SL) मातृत्व अवकाश दो लाख रूपये का मेडिकल क्लेम तथा मृत्यु होने पर पाँच लाख रू. डेथ क्लेम जैसे सामान्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के लिए विधायक कुमार शैलेंद्र ने मंत्री से आग्रह किया है और पत्र में कहा है कि इनकी सभी दस मांगों को स्वीकृत कर उसे पूरा करने की कृपा की जाए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

11 Replies to “विधायक कुमार शैलेन्द्र ने जीविका दीदी की मांगों का किया समर्थन,मंत्री को लिखा पत्र

  1. I just couldn’t leave your site prior to suggesting that I actually loved the usual information an individual supply in your guests? Is going to be back steadily in order to check up on new posts.

  2. I will immediately snatch your rss feed as I can not find your email subscription hyperlink or e-newsletter service. Do you’ve any? Please allow me recognise so that I may just subscribe. Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *