नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
अब आकर्षक तस्वीर खिंचवाने और वीडियो बनवाने के लिए बाहर नहीं जाएं
फोटो यूनिक के आधुनिक डिजिटल स्टूडियो लैब का उद्घाटन खगौल (पटना)। नगर क्षेत्र के मो.कस्मुद्दीन कॉम्प्लेक्स मार्केट में राजद नेता रामाशीष राय ने फोटो, वीडियो, आधुनिक डिजीटल मिक्सिंग लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया। लैब के प्रबन्धक मो.जफर उर्फ गुड्डू ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर किया। इस मौके पर राजद […]
विवेकानन्द की आत्मा हमारे युवाओं में बसती है : एस. पी. शाही
पटना / सवांददाता।12 जनवरी, 2021 को ए. एन. काॅलेज, पटना में स्वामी विवेकानन्द जी जयंती धूम-धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रो. एस. पी. शाही ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि करने वालों में प्रो. एस. पी. शाही , प्रो. शैलेष कुमार सिंह, प्रो. अजय […]
अबलेज यूथ क्लब का मिलन उत्सव संपन्न
पटना / सवांददाता। अबलेज यूथ क्लब द्वारा आयोजित मिलन उत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूरे बिहार से तमाम साहित्यकार सांस्कृतिक लोग, गायक, गायिका, कॉमेडियन ,फिल्म एक्टर, मेंटर पटना के मशहूर टीचर, सामाजिक कार्यकर्ता, कलिंगा यूनिवर्सिटी के रीजनल निर्देशक, पत्रकार, कोचिंग संचालक साथ ही साथ बहुत सारे छात्र और छात्राओं का भी आगमन […]




