नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीद कर गरीबों का पैसा बर्बाद न करें मुख्यमंत्री जी: अरविन्द सिंह
पटना,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी गरीब बिहार में जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए आप कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर रहे हैं। लेकिन शराब पीकर के मृतकों के परिवार को मुआवजा के लिए आपकी सरकार के पास पैसा नहीं है। यह […]
केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए आवंटन “अभूतपूर्व” रहा है : मोदी
नई दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बजट आवंटन केवल एक उत्प्रेरक है और इसके लिए सभी हितधारकों को एक साथ आने की आवश्यकता होगी।उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किया गया आवंटन अभूतपूर्व […]
रूट का दोहरा शतक, इंग्लैंड ने बनाए 8/555 रन
चेन्नई। भारत औऱ इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने आठ विकेट खोकर 555 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। स्टंप्स के डोमिनिक बैस 84 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 और जैक लीच 28 गेंदों पर एक चौके के […]




