रविवार की सुबह वेंडर मुकेश गाड़ी लेकर सिलेंडर सप्लाई करने निकला था। इधर, विनय कुमार अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहा था तभी छोटा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान उसकी दुकान के पास से गुजर रहे वेंडर के सिर में छोटे सिलेंडर का एक टुकड़ा जा लगा, जिसके चलते उसका सिर उड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट के चलते दुकान का कर्मी सोनू और मृतक मुकेश का सहयोगी धीरज भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। बाद में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया। बताया गया कि महेश महतो के मकान में किराए पर दुकान लेकर गैस रिफिलिंग करने वाले विनय कुमार की दुकान में दो दर्जन से अधिक सिलेंडर रखे थे। विस्फोट के कारण दुकान में सामान अस्त व्यस्त हो गए। बहादुरपुर थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घायलों का बयान लिया जाएगा। आरोपित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के वक्त वेंडर मुकेश कुमार गैस रिफिलिंग की दुकान से करीब 10 फीट की दूरी पर खड़ा था। तभी अचानक सिलेंडर फटा और उसकी जान चली गयी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का टुकड़ा सिर में लगने से वेंडर मुकेश कुमार ने कुछ देर तक छटपटाया और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि हादसे के वक्त दुकान के पास नाममात्र के लोग ही थे। यदि दुकान के पास भीड़ होती तो और लोगों की जान जा सकती थी।गैस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बाजार में अवैध तरीके से मिलने वाला पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ये अक्सर फट जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
पड़ोसी निकला शातिर चोर , महंगे जेवरात के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
पड़ोसी निकला शातिर चोर । खुसरूपुर, संवाददाता।. थाना क्षेत्र के बैकठपुर काली स्थान मुहल्ले से 18 मई की रात को हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पड़ोस के घर को ही निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपी […]
भाजपा महिला मोर्चा की युवा नेत्री बनी दूरसंचार विभाग में सलाहकार सदस्य
पटना। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य और भाजपा की तेज-तर्रार युवा नेत्री कंचन सिंह, दूरसंचार विभाग (BSNL) की सलाकार समिति की सदस्य मनोनीत की गई हैं। यह जानकारी खुद कंचन सिंह टेलिफ़ोन पर बात करते हुए दी।उनका doorsnchar विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में उनका यह चयन उनकी सक्रियता और उनकी […]
12 फरवरी से शुरु हो रही है गुप्त नवरात्रि, होगी आपकी मनोकामनाएं पूरी
पटना। गुप्त नवरात्रि माघ मास शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होता है। इसबार (12 फरवरी 2021 शुक्रवार से 21 फरवरी 2021 रविवार तक) गुप्तनवरात्रि का संयोग बन रहा है। गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्तिका, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला […]




