Breaking News बिहार

गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, तीन गंभीर

पटना/ संवाददाता. गैस रिफिलिंग के दौरान छोटा सिलेंडर फटने से एक वेंडर मुकेश कुमार (28) की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार की सुबह राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरार के पास संदलपुर रोड स्थित एक गैस रिफिलिंग की दुकान में घटी। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास […]

Breaking News बिहार राजनीति

भगवान भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि दे: पप्पू यादव

पटना/ संवाददाता: कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सद्बुद्धि यज्ञ की. इसका आयोजन धरना स्थल बड़ी पहाड़ी, गया मोड़, बाइपास में किया गया. पप्पू यादव ने कहा कि यह यज्ञ भाजपा के नेताओं की बुद्धि खोलने के लिए […]

Breaking News बिहार राजनीति

कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें : अश्विनी कुमार चौबे

बक्सर/ संवाददाता. बक्सर में किसान सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने किसान भाइयों से आग्रह किया कि नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें। कांग्रेस […]

Breaking News

देश में एक करोड़ के पार हुए कोरोना के मरीज़

नई दिल्ली/ एजेंसी। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए हैं जबकि 347 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार कर गया है यह आंकड़ा पार करने में 325 दिन लगे. इसी साल 30 जनवरी को देश में कोरोना […]

Breaking News बिहार

4 डिग्री रहा पटना का पारा, बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग

पटना/संवाददाता. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया। सर्द हवाओं की गति 16 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिससे आम लोगों को काफी कनकनी महसूस हुई। पटना के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब चार […]

Breaking News बॉलीवुड

इंटरनेट सेंसेशन कैरी मिनाटी को मिला बॉलीवुड से ऑफर

नई दिल्ली/ एजेंसी। इंटरनेट की दुनिया के बेहद लोकप्रिय चेहरे कैरी मिनाटी अब बॉलिवुड में एंट्री की तैयारी में हैं। वह जल्दी ही अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी मंडे  में स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। यूट्यूबर कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है। कैरी मिनाटी नाम उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया के लिए […]

Breaking News बिहार

सामाजिक कार्यकर्ता को किया गया गिरफ्तार, देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिपण्णी

पटना/ संवाददाता. बिहार की किरण यादव सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती रहती हैं। उन्हें अब राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यादव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरने वाली किरण यादव ने पिछले दिनों […]

Breaking News

महज 36 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

नई दिल्ली/ एजेंसी। एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई. हालांकि भारत की ओर से नौ विकेट ही गिरे लेकिन मोहम्मद शमी चोट लगने के चलते आख़िरी बल्लेबाज़ के तौर पर रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद भी ये टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में भारत का […]

Breaking News

बीसीसीआई के फिर से उपाध्यक्ष बनेंगे राजीव शुक्ला

नई दिल्ली/ एजेंसी। राजीव शुक्ला फिर से भारतीय क्रिकेट बोर्ड का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे, क्योंकि सदस्यों ने इस पद के लिए सर्वसम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चयन करने का फैसला किया है. पूर्व राज्यसभा सांसद शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग संचालन […]

Breaking News

देश की राजधानी में महसूस किये गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली/ एजेंसी। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भारतीय मौसम विभाग के सिस्मोलॉजी विभाग के निदेशक ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई और इसका केंद्र राजस्थान के अलवर में था.दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद तक ये झटक […]